Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Google का नया Fitbit Air लॉन्च, बिना स्क्रीन वाला ये AI Fitness Tracker मचा सकता है धूम

Fitbit Air Fitness Tracker: Google भी अब फिटनेस और हेल्थ टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रख चुका है और उन्होंने नया Fitbit Air पेश कर दिया है। इस नए टूल में कई सारे फीचर्स देखने को मिल रहे है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 09, 2026 | 10:24 AM

Google Fitbit Air (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Fitbit Air Fitness Tracker Price: Google भी अब फिटनेस और हेल्थ टेक्नोलॉजी की दुनिया में कदम रख चुका है और उन्होंने नया Fitbit Air पेश कर दिया है। इन नए टूल की खास बात ये है कि यह कोई साधारण स्मार्टवॉच नहीं बल्कि बिना स्क्रीन वाला AI-पावर्ड फिटनेस ट्रैकर है। वहीं जानकारी के अनुसार इसको कंपनी ने इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया है जो बार-बार नोटिफिकेशन और स्क्रीन देखने से परेशान हो चुके हैं और सिर्फ हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं Google के इस नए डिवाइस की सीधे टक्कर उन फिटनेस बैंड से है जो पहले ही फिटने, बाजार में अपने पैर जमा चुका है। इस नए डिवाइज ने बाजार में आते ही कई इंटरनेशनल एथलीट और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को अपना दीवाना बना लिया है।

नहीं मिलेगा स्क्रीन और नोटिफिकेशन का झंझट

Fitbit Air की खासियत के बारें में बताए तो यह पहनने में काफी हल्के रिस्ट स्ट्रैप की तरह डिजाइन हुआ है। जिसमें आपको कोई डिस्प्ले देखने को नहीं मिलता है, वहीं इस फिटनेस बैंड पर ना ही कॉल आ सकते है और ना कोई नोटिफिकेशन। जिससे यूजर का पूरा ध्यान अपनी हेल्थ पर होगा। यह बैंड बैकग्राउंड में लगातार हेल्थ डेटा ट्रैक करता रहता है। वहीं Google का Gemini AI यूजर्स की एक्टिविटी, नींद और फिटनेस डेटा का एनालिसिस करके पर्सनलाइज्ड हेल्थ टिप्स और फिटनेस प्लान सिर्फ आपके लिए तैयार करता है।

140 से ज्यादा एक्टिविटी करेगा ट्रैक

Google ने अपने नए डिवाइज को लेकर दावा किया है कि Fitbit Air 140 से ज्यादा एक्टिविटीज को ऑटोमैटिक तरीके से पहचान सकता है। जिसमें वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग, रोइंग और जिम एक्सरसाइज जैसी सभी गतिविधियां आती है। इस डिवाइज में यूजर्स को एक्सरसाइज शुरू करने के लिए मैनुअली कोई बटन दबाने की जरूरत नहीं होगी। जैसे ही यूजर्स अपनी एक्टिविटी को शुरू करेंगे डिवाइज खुद ट्रैकिंग शुरू कर देगा।

सम्बंधित ख़बरें

Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका

अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम

AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी

iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत

हार्ट रेट से लेकर स्लीप स्कोर तक सबकुछ

इस फिटनेस ट्रैकर में आपको हार्ट रेट मॉनिटर और नींद के अलग-अलग फेज सब कुछ की ट्रैकिंग देखने को मिलेगी। साथ ही स्लीप स्कोर, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) और AFib से जुड़ी अनियमित हार्ट रिदम के लिए अलर्ट भी इसमें दिया जाएंगा। वहीं इस टूल की एक खास बात इसका वजन भी है जो केवल 12 ग्राम का रखा गया है जिससे इसको पूरे दिन पहनने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी पढ़े: YouTube Users के लिए बड़ी राहत, अब बंद होगी Shorts की एंडलेस स्क्रॉलिंग

कीमत और भारत लॉन्च को लेकर क्या अपडेट?

Google Fitbit Air की कीमत को देखे तो इसको अभी 100 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 9,500 रुपये का रखा गया है। लेकिन यह केवल अमेरिका में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री को 26 मई से शुरू किया जा रहा है। वहीं भारत में लॉन्च के लिए कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है पर यह भी देखना होगा की Fitbit के कई प्रोडक्ट्स पहले से भारतीय बाजार में देखे जा रहे है। जिसको देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह डिवाइस भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

Google launches new fitbit air screenless ai fitness tracker

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 05:19 AM

Topics:  

  • Google
  • Health News
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.