Google Chrome के इन टॉप सीक्रेट को नहीं जानते होंगे आप, कमाल के हैं फीचर्स
गूगल क्रोम में कई मैसेज शॉर्टकट कीज होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स और ट्रिक्स को जानना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Mar 21, 2025 | 07:31 AM
Google Chrome में कई टिप्स है जिसका पता होना जरूरी है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दुनिया के अरबों लोग आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसमें गूगल क्रोम का इस्तेमाल भी एक आम बात है। गूगल क्रोम एक ब्राउज़र है जिसका इस्तेमाल मोबाइल और वेब दोनों ही यूजर्स लगातार करते आ रहे हैं। यदि हम आपसे गूगल क्रोम के कुछ शॉर्टकट्स पूछें तो शायद आपको नहीं पता होंगे, लेकिन आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे जो रोज़मर्रा की जिंदगी में आपके काम आ सकते हैं।
ये भी पढ़े: Google करेगा Computers को नियंत्रित करने वाले AI का निर्माण, रिपोर्ट में हुई बात साफ
क्या है गूगल क्रोम के शॉर्टकट्स के सीक्रेट?
गूगल क्रोम में कई मैसेज शॉर्टकट कीज होते हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने काम को और भी आसान बना सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स और ट्रिक्स को जानना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं होगी टैब्स की खिचड़ी, Chrome का नया फीचर काम करेगा तेज, दिमाग रहेगा फ्रेश
अगर Mac या Chrome चलाते हैं तो सावधान, CERT-In की चेतावनी, अपडेट नहीं किया तो डेटा हो सकता है चोरी
अब वेबसाइट चलाने की झंझट खत्म, Chrome खुद भरेगा फॉर्म, खुद करेगा टिकट बुक, जानिए कैसे बदलेगा आपका इंटरनेट
एक लाइन लिखिए और ब्राउजर करेंगा पूरा काम, Google Chrome का नया अपडेट बना स्मार्ट असिस्टेंट
- नए टैब खोलने के लिए Ctrl + T
- टैब को बंद करने के लिए Ctrl + W
- आखिरी बंद टैब को खोलने के लिए Ctrl + Shift + T
- नई विंडो खोलने के लिए Ctrl + N
- इनकॉग्निटो मोड में नई विंडो खोलने के लिए Ctrl + Shift + N
- विभिन्न टैब के बीच नेविगेट करने के लिए Ctrl + Tab या Ctrl + Shift + Tab
- इनकॉग्निटो मोड में ब्राउज़िंग करने के लिए Ctrl + Shift + N दबाएं। इस मोड में ब्राउज़िंग की हिस्ट्री, कुकीज़ और कैश को स्टोर नहीं किया जा सकता।
- जरूरी टैब्स को पिन करने के लिए टैब पर राइट-क्लिक करें और “Pin Tab” चुनें। इस टैब को आप फिर बंद नहीं कर पाएंगे; यह टैब छोटा हो जाएगा।
- क्रोम का एड्रेस बार सर्च बार के ऊपर में भी काम करता है। आप इसमें कैलकुलेशन, यूनिट कन्वर्ज़न और सीधी वेबसाइट को सर्च कर सकते हैं।
- गूगल क्रोम में बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर होता है, जिसका इस्तेमाल करके लोगों को सुरक्षित किया जा सकता है। आप इस सेटिंग के जरिए कई तरह की एक्सेस पा सकते हैं।
- गूगल अकाउंट से साइन इन करें और अपने बुकमार्क्स, पासवर्ड्स, और एक्सटेंशन्स को सिंक करें ताकि आप किसी भी डिवाइस पर सामान्य अनुभव प्राप्त कर सकें। उसकी मदद से आप दूसरे सिस्टम पर भी अपने पहले सिस्टम के बुकमार्क, पासवर्ड, हिस्ट्री आदि को सिंक कर सकते हैं।
Google chrome best tips and trick you dont list 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 29, 2024 | 01:07 PM
