सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही Ghibli इमेज, जानें कैसे बनती हैं ये खास एनिमेटेड तस्वीरें
OpenAI के नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की मदद से यूजर्स अब Ai से गजब की तस्वीरें तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Ghibli इमेज क्या है, इसे कैसे बनाया जा सकता है और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?
- Written By: सिमरन सिंह
Ghibli तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों Ghibli इमेज जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर यह इमेज बनी कैसे? OpenAI के नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की मदद से यूजर्स अब Ai से गजब की तस्वीरें तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि Ghibli इमेज क्या है, इसे कैसे बनाया जा सकता है और इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है?
क्या है Ghibli इमेज स्टाइल?
Ghibli इमेज एक खास तरह का एनिमेटेड आर्ट फॉर्मेट है, जिसे OpenAI के GPT-4o इमेज टूल की मदद से तैयार किया जा सकता है। यह टूल किसी भी तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदलने की क्षमता रखता है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स अपनी साधारण तस्वीरों को भी जापानी एनिमेशन जैसी खूबसूरत कला में बदल सकते हैं।
कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज?
अगर आप भी अपनी फोटो को Ghibli स्टाइल में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
सम्बंधित ख़बरें
Viral Beauty Trend Of Social Media: सोशल मीडिया के वायरल देशी ब्यूटी ट्रेंड, जो वाकई में असरदार है
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर फूटा लोगों का गुस्सा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
- GPT-4o टूल एक्सेस करें – OpenAI के ChatGPT के प्रीमियम वर्जन में यह सुविधा दी गई है।
- अपनी फोटो अपलोड करें – जिस तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदलना है, उसे टूल में अपलोड करें।
- कमांड दें – टूल से कहें कि वह इमेज को Ghibli एनिमेशन स्टाइल में बदल दे।
- इमेज जनरेशन का इंतजार करें – कुछ ही सेकंड में Ai की मदद से शानदार Ghibli इमेज तैयार हो जाएगी।
- इमेज को डाउनलोड करें – तैयार इमेज को सेव कर सकते हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
क्या हर कोई यह इमेज बना सकता है?
फिलहाल, यह सुविधा केवल ChatGPT के प्रीमियम वर्जन में उपलब्ध है। यानी, फ्री यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
कहां से आया Ghibli शब्द?
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, “Ghibli” शब्द की उत्पत्ति लीबियाई अरबी भाषा से हुई है, जिसका मतलब है ‘गर्म रेगिस्तान की हवा’। दिलचस्प बात यह है कि जापान के प्रसिद्ध एनिमेशन स्टूडियो “Studio Ghibli” का नाम भी इसी शब्द से लिया गया है।
Ghibli स्टाइल का इतिहास
Ghibli स्टाइल को जापानी फिल्ममेकर और Studio Ghibli के को-फाउंडर हयाओ मियाजाकी ने विकसित किया था। यह एक खास प्रकार का एनीमेशन फॉर्मेट है, जिसमें गहरे रंगों, डिटेलिंग और सजीव करैक्टर डिजाइन्स का इस्तेमाल किया जाता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ये यूजर्स कर सकते है इस्तेमाल
Ghibli इमेज स्टाइल दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। OpenAI के GPT-4o इमेज टूल की मदद से अब कोई भी साधारण तस्वीर को एनीमेशन स्टाइल में बदल सकता है। हालांकि, यह फीचर फिलहाल प्रीमियम यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।
