PNG आने के बाद बंद होगा गैस सिलेंडर, जानिए घर बैठे LPG कनेक्शन कैसे करें सरेंडर
Gas Connection: दुनिया भर के ईंधन बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और LPG की सप्लाई को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ गई है, और इसका असर भारत में भी पड़ सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
LPG गैस सिलेंडर (सोर्स-सोशल मीडिया)
LPG Connection Surrender Online: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया भर के ईंधन बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और LPG की सप्लाई को लेकर कई देशों में चिंता बढ़ गई है, और इसका असर भारत में भी पड़ सकता है।
इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। जहां PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध है, वहां लोगों को इसे अपनाने की सलाह दी जा रही है। इतना ही नहीं, नया नियम यह भी कहता है कि जिन इलाकों में PNG की सुविधा होगी, वहां कुछ समय बाद LPG सिलेंडर की सप्लाई बंद की जा सकती है।
क्यों बढ़ रही है LPG सरेंडर की मांग?
अब कई लोग PNG कनेक्शन ले रहे हैं या लेने की सोच रहे हैं। ऐसे में वे अपने पुराने LPG कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं ताकि अतिरिक्त खर्च से बचा जा सके। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर यह है कि अब आपको गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही ऑनलाइन अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
Amazon Sale खत्म होने से पहले खरीद लें ये चीजें, AC से लेकर Samsung Galaxy S25 Ultra तक पर भारी छूट
ऑनलाइन LPG कनेक्शन कैसे करें बंद?
डिजिटल दौर में गैस कंपनियों ने यह प्रक्रिया बेहद आसान बना दी है।
- आप अपनी गैस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
- इसके बाद “Surrender Connection” या “Terminate Connection” विकल्प चुनें।
- जरूरी जानकारी भरें और कारण बताकर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।
- रिक्वेस्ट के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
HP Gas यूजर्स के लिए प्रोसेस
HP Gas यूजर्स को ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करना होगा।
- “My Account” या “Services” सेक्शन में जाकर “Surrender LPG Connection” विकल्प चुनें।
- डिटेल्स कन्फर्म करने के बाद रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- इसके बाद कंपनी आपके सिलेंडर और रेगुलेटर वापस लेने के लिए संपर्क करेगी और कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा।
Indane Gas यूजर्स ऐसे करें बंद
Indane Gas के ग्राहक वेबसाइट या ऐप में लॉगिन करके “Customer Console” में जाएं।
- यहां “Services” सेक्शन में “Surrender Connection” विकल्प मिलेगा।
- डिटेल्स भरकर और कारण बताकर रिक्वेस्ट सबमिट करें।
- इसके बाद आपका कनेक्शन कैंसिल कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: अब नहीं दिखेगा हर किसी को आपका WhatsApp Status, नया फीचर देगा पूरा कंट्रोल
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
- कस्टमर नंबर या LPG ID
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ऑफलाइन प्रक्रिया में आधार कार्ड
क्या मिलेगा पैसा वापस?
अगर आपने कनेक्शन लेते समय सिक्योरिटी डिपॉजिट दिया था, तो कनेक्शन सरेंडर करने पर वह रकम आपको वापस मिल सकती है। ऑफलाइन प्रक्रिया में आपको एजेंसी जाकर फॉर्म भरना होगा और सिलेंडर-रेगुलेटर जमा करना होगा।
यूजर्स के लिए क्या है मतलब?
PNG के बढ़ते इस्तेमाल के साथ LPG कनेक्शन धीरे-धीरे कम हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते सही फैसला लेना जरूरी है, ताकि आपका पैसा और समय दोनों बच सके।
