फ्री राशन के नाम पर बैंक अकाउंट होगा खाली, एक कॉल से स्कैमर्स चलेंगे चाल
देश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और नए-नए तरीके भी अपना रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ration card के नाम पर अभ आपका बैंक खाली हो सकता है (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. देश में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और साइबर फ्रॉड करने वाले नए-नए तरीके भी लेकर आ रहे हैं। ऐसे में गृह मंत्रालय के साथ मिलकर उत्तराखंड पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया है। यहां सिम कार्ड से संबंधित फ्रॉड किया जा रहा था और स्कैमर्स अब तक एक करोड़ रुपए का स्कैम कर चुके हैं।
20 हजार सिम कार्ड हुए बरामद
मामले के बारे में बताएं तो आरोपी के पास से अब तक 20 हजार सिम कार्ड की जानकारी निकाली गई है, जो कि भारत, चीन, थाईलैंड, म्यांमार, वियतनाम और मलेशिया के स्कैमर्स को दिए गए थे। यह हैकर्स उन्हें भारतीय सिम कार्ड देते हैं। पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। वहीं आरोपी के पास से अब तक 1,816 सिम कार्ड, दो चेक बुक, पांच मोबाइल फोन, और दो बायोमेट्रिक डिवाइस बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़े: तुरंत अपने फोन से डिलीट कर दें ये App, स्कैमर्स के लिए लूट का है दरवाजा
सम्बंधित ख़बरें
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
ZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Jana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
कैसे करते थे सिम कार्ड का इस्तेमाल
सिम कार्ड के इस्तेमाल के बारे में बताएं तो इसके अलग-अलग तरीके थे। लोगों के पास जाकर उन्हें फर्जी लालच दिया जाता था। जिसके लिए कहा जाता था कि सरकारी स्कीम चल रही है। उन्हें आईडी देनी होगी, इसके बाद उनके नाम पर सिम कार्ड इशू कराया जाता था। फिर इन सिम कार्ड का इस्तेमाल कर फ्रॉड बेवकूफ बनाते हुए उनके बैंक डिटेल्स की जानकारी ले लेते थे।
ये भी पढ़े: हैक हो गया है Facebook Account? इस तरीके से हो जाएगा रिकवर
फ्री राशन कार्ड का मिलता था हवाला
इसी के साथ स्कैम करने के लिए आरोपियों ने फ्री राशन कार्ड का हवाला देना भी शुरू कर दिया था। राशन कार्ड के नाम पर लोगों ने उन्हें आईटी और बायोमेट्रिक की जानकारी दी। इसकी मदद से फ्रॉड लगातार उनके साथ ठगी करते रहे और यह मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
