Flipkart की Big Festive Dhamaka Sale, दिवाली से पहले स्मार्टफोन्स पर भारी छूट
Samsung Galaxy A35 5G: Big Billion Days Sale के बाद अब Flipkart ग्राहकों के लिए एक और खास मौका लेकर आया है। Flipkart Big Festive Dhamaka Sale शुरू में कई चीजें मिलेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास। (सौ. Flipkart)
Flipkart Big Festive Dhamaka Diwali Sale: हाल ही में खत्म हुई Big Billion Days Sale के बाद अब Flipkart ग्राहकों के लिए एक और खास मौका लेकर आया है। इस बार कंपनी ने Flipkart Big Festive Dhamaka Sale शुरू की है, जिसमें iPhone से लेकरSamsung, Oppo, Realme और Motorola के स्मार्टफोन्स पर तगड़े डिस्काउंट मिल रहे हैं। जो लोग पिछली सेल में खरीदारी नहीं कर पाए थे, उनके लिए दिवाली से पहले यह सेल एक बेहतरीन अवसर है।
Motorola, Realme और Vivo फोन्स पर ऑफर्स
इस सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध हैं।
- Motorola Edge 60 Fusion सिर्फ ₹18,999 में खरीदा जा सकता है।
- Oppo K13x 5G की शुरुआती कीमत ₹9,499 रखी गई है।
- Vivo T4x 5G ग्राहकों के लिए ₹12,499 की कीमत में उपलब्ध है।
- Samsung Galaxy A35 5G अब तक की सबसे कम कीमत पर, यानी ₹17,999 में मिल रहा है।
- Nothing Phone 2 Pro पर भी ऑफर है, जिसे ग्राहक सिर्फ ₹15,999 में खरीद सकते हैं।
- वहीं, Realme P3x की कीमत ₹10,999 रखी गई है।
60 हजार से कम में iPhone 16
- Flipkart ने इस बार आईफोन खरीदने वालों के लिए भी बड़ा सरप्राइज दिया है।
- iPhone 16 सिर्फ ₹56,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
- iPhone 16 Pro को ग्राहक ₹85,999 में खरीद सकते हैं।
- वहीं, हाई-एंड मॉडल iPhone 16 Pro Max की कीमत ₹1,04,999 तय की गई है।
- ध्यान देने योग्य है कि ये सभी कीमतें बैंक डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स के साथ लागू होंगी।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S26 सीरीज़ पर बड़े खुलासे, नहीं मिलेगा स्टैंडर्ड मॉडल
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
कब तक चलेगी यह सेल?
Flipkart की यह धमाकेदार सेल 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। अगर आप HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। यानी ग्राहकों के पास आने वाले कुछ दिनों तक स्मार्टफोन सस्ते दामों में खरीदने का शानदार मौका है।
ध्यान दें
Flipkart Big Festive धमाका सेल दिवाली से पहले ग्राहकों के लिए बेहतरीन डील्स लेकर आई है। आईफोन 16 को 60 हजार से कम कीमत में खरीदने का अवसर हो या Samsung और Motorola के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर छूट यह सेल हर बजट के लिए आकर्षक ऑफर लेकर आई है।
