Flipkart-Amazon Sale में iPhone 14 के लिए मची लूट, डिस्काउंट खत्म होने से पहले खरीदें फोन

Flipkart में iPhone 14 पर शानदार ऑफर मिल रहा है, जिसे हर यूजर अपनाना चाहेगा। इसके साथ बैंक ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर में भी कई फायदे मिल रहे हैं।
iPhone 14 new offer
iPhone 14 पर flipkart के शानदार ऑफर निकाले है (सौ. Apple)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. त्यौहार के सीजन में कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अलग-अलग ऑफर्स दे रहे हैं और डिस्काउंट के साथ लोगों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। ऐसे में नए स्मार्टफोन को खरीदने का क्रेज भी लोगों के अंदर बढ़ता जा रहा है। जिसमें iPhone से लेकर हर तरह के एंड्रॉयड को खरीदने पर डिस्काउंट मिल रहे हैं। ऐसे में Apple iPhone 14 की बात करें तो इस पर भी शानदार ऑफर देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

iPhone 14 पर बैंक ऑफर

Flipkart पर अगर आप iPhone 14 खरीदने के लिए गए हैं, तो इसके ब्लू वेरिएंट 128GB को आप 59,900 रुपये में खरीद सकते हैं, लेकिन इस पर अभी 14% का डिस्काउंट चल रहा है और HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको इस फोन पर 10% का और डिस्काउंट मिलेगा, जो कि 1,250 रुपये है। और अगर आप इसकी EMI करवाते हैं, तो और भी ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद आपको यह फोन 49,749 रुपये में मिल जाएगा।

iPhone 14 एक्सचेंज ऑफर

iPhone 14 पर पुराने फोन से बदलने वाला ऑफर भी चल रहा है। इस फोन पर 30,950 रुपये तक का डिस्काउंट आपको मिल सकता है। फोन की बात की जाए तो इस डिस्काउंट के साथ आप फोन को सिर्फ 18,950 रुपये में खरीद पाएंगे, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि फोन पर एक्सचेंज ऑफर तभी लगेगा जब आपका फोन लेटेस्ट और डैमेज के बिना होगा।

खरीदना क्या है सही ऑप्शन?

iPhone 14 बहुत अच्छे कैमरा क्वालिटी के साथ और डिस्प्ले की अच्छी क्वालिटी के साथ आता है। इसके साथ ही फोन को बहुत तेज इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें A15 Bionic चिप लगाई गई है, जिसकी बदौलत आप काम बड़ी आराम से कर पाएंगे। इसकी बैटरी भी काफी देर तक चलती है और यह ग्राफिक्स के मामले में भी काफी अच्छा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com