iOS 18 के फीचर्स के बावजूद Android से पीछे हैं iPhone, जानें कौन से हैं ये फीचर्स
अधिक कस्टमाइज करने के उद्देश्य से लाया गया है। हालांकि, कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में लंबे समय से उपलब्ध हैं, लेकिन iPhone यूजर्स को अभी भी उनकी कमी महसूस होती है। आइए, जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।
- Written By: सिमरन सिंह
ios and android जो अपने फीचर्स के लिए फेमस है (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: हाल ही में ऐपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 18 अपडेट लॉन्च किया, जिसमें कस्टम कंट्रोल सेंटर जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं। ये अपडेट iPhone को अधिक कस्टमाइज करने के उद्देश्य से लाया गया है। हालांकि, कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में लंबे समय से उपलब्ध हैं, लेकिन iPhone यूजर्स को अभी भी उनकी कमी महसूस होती है। आइए, जानते हैं इन फीचर्स के बारे में।
Hold for Me: समय बचाने वाला फीचर
यह फीचर कस्टमर केयर कॉल्स में लंबे इंतजार को खत्म कर सकता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में उपलब्ध Hold for Me फीचर एक्टिवेट करने पर यह ऑटोमेटिक नोटिफाई कर देता है जब दूसरी तरफ से कॉल रिसीव होती है। यह फीचर iPhone में अब तक मौजूद नहीं है।
आसान ऐप सेटिंग्स एक्सेस
एंड्रॉयड यूजर्स ऐप आइकन पर सिर्फ टैप करके सीधे ऐप की सेटिंग्स तक पहुंच सकते हैं। इसके विपरीत, iPhone पर ऐप की सेटिंग्स तक पहुंचने के लिए पहले सेटिंग्स मेनू खोलना और फिर ऐप को सर्च करना पड़ता है। यह प्रक्रिया Android की तुलना में अधिक जटिल है।
सम्बंधित ख़बरें
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
साइडलोडिंग पर पाबंदी
एंड्रॉयड में यूजर्स गूगल प्ले स्टोर के अलावा अन्य स्रोतों से भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे साइडलोडिंग कहते हैं। वहीं, iPhone में ऐपल ऐप स्टोर के बाहर से ऐप डाउनलोड करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, यूरोपीय संघ (EU) के नियमों के तहत यूरोप में iPhone यूजर्स को साइडलोडिंग की सुविधा दी गई है, लेकिन अन्य देशों में अभी यह संभव नहीं है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मैसेज शेड्यूलिंग और कीबोर्ड फीचर
हालांकि ऐपल ने iOS 18 में मैसेज शेड्यूलिंग का फीचर जोड़ा है, लेकिन यह एंड्रॉयड जितना सहज नहीं है। साथ ही, iPhone के कीबोर्ड में नंबर रॉ के लिए स्वाइप करना पड़ता है, जबकि एंड्रॉयड में यह कीबोर्ड के ऊपर आसानी से उपलब्ध होती है।
