फर्जी ‘Unsubscribe’ लिंक बना नया स्कैम टूल, सतर्क रहें नहीं तो उड़ सकता है आपका डेटा
ऑनलाइन फ्रॉड करने अपराधी अब नए-नए हथकंडे लाए है जिससे लोगों को ठगा जा रहा है। अब Unsubscribe लिंक को स्कैमर्स ने अपना नया हथियार बना लिया है। तो सावधान हो जाए।
- Written By: सिमरन सिंह
क्या है स्कैम का नया तरीका। (सौ. Design)
ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले साइबर अपराधी अब नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं ताकि लोगों को ठगा जा सके। अब Unsubscribe लिंक को स्कैमर्स ने अपना नया हथियार बना लिया है। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि जो लिंक ईमेल से छुटकारा दिलाने के लिए लगता है, अब वही आपकी परेशानी की वजह बन सकता है।
ईमेल में भरते हैं प्रमोशनल मैसेज, स्कैमर्स रखते हैं नजर
हर दिन Gmail जैसे इनबॉक्स में सैकड़ों प्रमोशनल ईमेल, फर्जी जॉब ऑफर और फीडबैक रिक्वेस्ट आते हैं। इससे बचने के लिए हम अकसर ‘Unsubscribe’ बटन दबा देते हैं। लेकिन The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, हर बार यह लिंक असली नहीं होता।
क्लिक किया तो बढ़ा खतरा
रिपोर्ट में बताया गया कि स्कैमर इन फर्जी लिंक के जरिए यह पता लगाते हैं कि आपका ईमेल अकाउंट एक्टिव है या नहीं। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, आपकी एक्टिविटी ट्रैक हो जाती है और अगला फ्रॉड शुरू हो जाता है। यह लिंक आपकी डिवाइस का एक्सेस भी अपराधियों को दे सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
54 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में फंसा रहा रिटायर्ड बैंक मैनेजर, खाते से उड़ गए 40 लाख, ऐसे चलता है नया साइबर जाल
बैंक खातों पर AI का खतरा, सरकार ने जारी किया अलर्ट, घबराइए नहीं
मोबाइल में छुपा खतरा, मिडिल क्लास के पैसे और डेटा पर साइबर अटैक, ऐसे बचाएं खुद को
कैसे चलता है स्कैम का खेल?
साइबर अपराधी इन लिंक में ट्रैकिंग कोड लगाते हैं। जब यूज़र क्लिक करता है, तो स्कैमर को पता चलता है कि अकाउंट एक्टिव है और फिर टारगेटेड स्कैम शुरू कर दिया जाता है। DNSFilter की एक रिपोर्ट बताती है कि हर 644 ‘Unsubscribe’ लिंक में से कम से कम एक लिंक आपको हानिकारक साइट पर ले जाता है, जिससे ईमेल पासवर्ड चोरी होने का खतरा भी रहता है।
इन तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित
- अनजान ईमेल भेजने वालों को स्पैम मार्क करें, क्लिक न करें।
- जब तक सेंडर पर पूरा भरोसा न हो, Unsubscribe लिंक न दबाएं।
- Hide My Email जैसे टूल का प्रयोग करें जो आपकी पहचान छिपाता है।
- ईमेल ऐप और एंटीवायरस को अपडेट रखें।
