69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
AI Fake Cheque: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 69,000 रुपये का एक ऐसा चेक वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह चेक AI की मदद से बनाया गया है जो एक दम नया लगता है।
- Written By: सिमरन सिंह
AI Fake Cheque (Source. Social Media/X)
Fake Cheque Truth, AI: AI तेजी से असली और नकली के बीच की रेखा मिटा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 69,000 रुपये का एक ऐसा चेक वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। यह चेक एक यूजर शिरीष ने AI टूल की मदद से तैयार किया था, जो देखने में बिल्कुल असली बैंक चेक जैसा लग रहा था। इस घटना के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा क्या अब AI के जरिए नकली चेक बनाकर बैंक खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं?
कैसे तैयार हुआ इतना असली जैसा चेक?
AI से बनाए गए इस चेक में वो सभी डिटेल्स मौजूद थीं, जो एक असली चेक में होती हैं जैसे अकाउंट नंबर, ब्रांच डिटेल्स, सिग्नेचर एरिया और MICR बैंड। यह चेक OpenAI के नए इमेज जनरेशन टूल ChatGPT Image 2.0 की मदद से तैयार किया गया था। यह टूल इतनी बारीकी से इमेज बनाता है कि पहली नजर में असली और नकली का फर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है। शिरीष ने खुद अपने पोस्ट में लिखा, “इस इमेज को ChatGPT Image 2.0 से बनाया गया है, हम तो गए काम से।”
क्या आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली?
यह सवाल सबसे ज्यादा लोगों को डरा रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार घबराने की जरूरत नहीं है। असल में बैंक चेक सिर्फ दिखने से वैध नहीं होता। उसमें कई ऐसे गुप्त सुरक्षा फीचर्स होते हैं, जिन्हें कॉपी करना लगभग नामुमकिन है।
सम्बंधित ख़बरें
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
अब नहीं भरना पड़ेगा बेकार डेटा का पैसा, 28 अप्रैल से बदलेगा नियम, सस्ते कॉल प्लान मिलेंगे या बढ़ेगा खर्च?
सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान
AI की दुनिया में छिड़ा ‘डिस्टिलेशन वॉर’: अमेरिका ने चीन पर लगाया बौद्धिक चोरी का आरोप, ट्रंप प्रशासन ने कसी कमर
- असली चेक पर खास प्रकार का पेपर इस्तेमाल होता है
- UV लाइट में दिखने वाला VOID मार्क होता है
- CTS (Cheque Truncation System) के नियम लागू होते हैं
AI इन सिक्योरिटी फीचर्स को पूरी तरह कॉपी नहीं कर सकता। इसलिए सिर्फ फोटो देखकर बैंक ट्रांजैक्शन मंजूर नहीं करता।
this was made with ChatGPT Image 2.0. we are so cooked 😭 https://t.co/mAkIkk3OOu pic.twitter.com/HA497Q3wTE — shirish (@shiri_shh) April 22, 2026
असली खतरा कहां है?
भले ही बैंक को धोखा देना मुश्किल हो, लेकिन आम लोगों को गुमराह करना आसान हो सकता है। ऐसे AI जनरेटेड चेक का इस्तेमाल करके फ्रॉड करने वाले लोग दूसरों को झांसा दे सकते हैं। खासकर कम जानकारी वाले यूजर्स के लिए यह बड़ा खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़े: अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
AI पर कब लगेगी लगाम?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI कंपनियों को सख्त नियम बनाने होंगे ताकि इस तकनीक का गलत इस्तेमाल रोका जा सके। जब तक AI मॉडल्स पर उचित नियंत्रण नहीं होगा, तब तक इस तरह के दुरुपयोग की संभावना बनी रहेगी।
समझदारी ही है बचाव
इस पूरे मामले से साफ है कि AI जितना शक्तिशाली हो रहा है, उतना ही सावधान रहने की जरूरत भी बढ़ रही है।
- किसी भी संदिग्ध इमेज या डॉक्यूमेंट पर भरोसा न करें
- बैंकिंग जानकारी हमेशा आधिकारिक माध्यम से ही जांचें
- ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें
