देसी कंपनी कर रही कमाल का काम, Jio-Airtel से टक्कर में फ्री दे रही Netflix और Prime का सब्सक्रिप्शन

मार्केट में Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए एक और ब्रांड आ गया है, जो अपने शानदार ऑफर्स के साथ आपको फ्री इंटरनेट और कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन सेवाएं दे रहा है।
Excitel new plan
Excitel ने jio और Airtel कद टक्कर देने के लिए शानदार प्लान निकाला है (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत डिजिटल डेस्क. Jio और Airtel देश के सबसे बड़े ब्रांड बने हुए हैं, जो लोगों को इंटरनेट की सेवा प्रदान करते हैं, लेकिन उन्हें टक्कर देने के लिए एक देसी ब्रांड सामने आया है, जिसने ऐसा ऑफर लाया है जो किसी को भी हैरान कर देगा। इस कंपनी का नाम है Excitel, जो ग्राहकों को शानदार ऑफर में 3 महीने का मुफ्त इंटरनेट और 18 तरह के ओटीटी प्लेटफार्म की सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम जैसे सब्सक्रिप्शन भी देखने को मिलेंगे। ऐसे में जानते हैं क्या है ऑफर और कंपनी किस तरह का वादा कर रही है?

Excitel का नया मंथली पैक

Excitel ने 499 का एक नया पैक लॉन्च किया है। अगर आप 9 महीने तक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 3 महीने का इंटरनेट इस प्लान में मुफ्त दिया जाएगा। साथ ही आपको 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और 150 से ज्यादा चैनल देखने का मौका भी मिलेगा। यह ऑफर अभी सक्रिय किया गया है। इस ऑफर में आपको 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Altbalaji और कई तरह के ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता का इंटरनेट देने का वादा किया जा रहा है और प्लान के सभी मुफ्त लाइव टीवी चैनल को भी स्मार्ट टीवी या फिर एचडी प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा जा सकता है। कंपनी ने यह ऑफर 35 से ज्यादा शहरों में अब लॉन्च कर दिया है।

Excitel ने लॉन्च किए दो प्लान

Excitel ने कई तरह के प्लान और भी लॉन्च किए हैं। इस महीने की शुरुआत में दो नए प्लान लॉन्च किए गए हैं, जिनका नाम बिग स्क्रीन लैंड है। इस प्लान में करीब 1299 और 1499 का रिचार्ज होगा। इस प्लान में यूजर हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी सब्सक्रिप्शन, मुफ्त लाइव टीवी चैनल और मुफ्त स्मार्ट टीवी या फिर एचडी प्रोजेक्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि कंपनी 35 शहरों में इसे अब तक लॉन्च कर चुकी है, जिसमें लगातार लोग इसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com