Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Elon Musk on X Outage: एक दिन में तीन बार डाउन हुआ एक्स, ग्लोबल आउटेज के बीच एलन मस्क का चौंकाने वाला दावा

पहली बार एक्स दोपहर करीब 3:30 बजे डाउन हुआ, जिसकी वजह से यूजर्स को आधे घंटे तक एक्सेस करने में परेशानी हुई थी। इसके बाद शाम 7 बजे से एक और घंटे के लिए डाउन रहा और फिर रात 8:30 बजे फिर से बंद हो गया।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Mar 11, 2025 | 07:00 AM

एलन मस्क, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क : माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स को कई घंटों तक ग्लोबल आउटेज का सामना करना पड़ा। एक दिन के अंदर एक्स तीन बार डाउन हुआ, जिसकी वजह से दुनियाभर के यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क ने दावा किया है कि प्लैटफॉर्म बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ है।

दरअसल, बीते दिन सोमवार को दुनियाभर में एक दिन के अंदर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ तीन बार डाउन हुआ था। जिसकी वजह से एक्स की सर्विस पूरी तरह से ठप हो गई थी। एक्स की सर्विस ठप होने के कारण यूजर्स को लॉग इन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

दिन में तीन बार डाउन हुआ एक्स

आपको बता दें कि पहली बार एक्स दोपहर करीब 3:30 बजे डाउन हुआ, जिसकी वजह से यूजर्स को आधे घंटे तक एक्सेस करने में परेशानी हुई थी। इसके बाद शाम 7 बजे से एक और घंटे के लिए डाउन रहा और फिर रात 8:30 बजे फिर से बंद हो गया।

सम्बंधित ख़बरें

अब बिना पढ़े समझें दुनिया की हर भाषा, X का नया AI फीचर करेगा सब कुछ ऑटोमैटिक

Starlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क

नवभारत विशेष: अब जमीनी जंग में उतरेंगे मशीनी योद्धा, बदलेगा युद्धों का चेहरा

ट्रंप का ‘स्पेस वॉर’ दांव! अब चांद पर बनेगा अमेरिकी मिलिट्री बेस, चीन के साथ शुरू हुई आर-पार की जंग

बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ एक्स

वहीं, अब एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि यह हमला सामान्य नहीं था, बल्कि किसी बड़े, संगठित समूह या देश द्वारा किया गया हो सकता है। उन्होंने लिखा, “X पर बहुत बड़ा साइबर हमला हुआ (अभी भी हो रहा है)। हम पर हर दिन हमला होता है, लेकिन यह बहुत बड़े संसाधनों के साथ किया गया था। या तो कोई बड़ा समूह या कोई देश इसमें शामिल है। ट्रेसिंग चल रही है।”

एक्स पर एलन मस्क का पोस्ट

डाउन डिटेक्टर पर यूजर्स ने किए शिकायत

ऑनलाइन आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, दोपहर 3 बजे के आसपास, 2,612 उपयोगकर्ताओं ने X पर समस्याओं की सूचना दी। इसके बाद शाम 6 बजे से 7:30 बजे के बीच एक और उछाल आया, जिसमें 1,312 उपयोगकर्ता प्रभावित हुए।

टेक जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

डाउन डिटेक्टर के अनुसार, रिपोर्ट की संख्या दिन के सामान्य औसत से बहुत अधिक थी। प्लैटफॉर्म पर आउटेज के कारण, उपयोगकर्ताओं को लॉगिन, पोस्टिंग और लोडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Elon musk on x outage x went down three times in day elon musk makes shocking claim amid global outage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2025 | 06:52 AM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Technology News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.