

Earning from Snapchat: सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो बनाते हैं और अच्छी ऑडियंस तैयार कर चुके हैं तो अब आपके लिए Snapchat सिर्फ दोस्तों से चैट करने वाला ऐप नहीं रह गया है। क्योंकि एक सही रणनीति के साथ इस कंटेंट से आप कमाई भी कर सकते है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आपका Public Profile एक्टिव हो और आप नियमित तौर पर अच्छे वीडियो, Stories और Spotlight कंटेंट पोस्ट करते रहे।
बता दें कि Snapchat पर कमाई के लिए प्लेटफॉर्म के आधिकारिक मोनेटाइजेशन विकल्पों के अलावा ब्रांड डील्स और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे तरीके भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेकिन कमाई की पात्रता और उपलब्ध सुविधाएं अकाउंट व क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकती हैं।
Snapchat के मोनेटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए योग्य क्रिएटर्स अपनी Public Stories और Spotlight कंटेंट में दिखने वाले विज्ञापनों से रेवेन्यू कमा सकते हैं। यहां सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या ही मायने नहीं रखती बल्कि व्यूज, वॉच टाइम और ऑडियंस की एक्टिविटी भी महत्वपूर्ण होती है। इसलिए अगर आप कमाई करना चाहते हैं तो सिर्फ वीडियो पोस्ट करने के बजाय ऐसा कंटेंट बनाएं जिसे लोग पूरा देखें और शेयर भी करें।
देखा जाता है कि जब किसी क्रिएटर की ऑडियंस एक खास कैटेगरी में मजबूत हो जाती है तो ब्रांड्स उसके साथ प्रमोशनल कैंपेन कर सकते हैं। Snapchat में Brand Partnerships से जुड़े विकल्प क्रिएटर्स को कंपनियों के साथ काम करने का मौका दे सकते हैं। उदाहरण के लिए टेक, फैशन, ब्यूटी, ट्रैवल या एंटरटेनमेंट जैसे किसी एक क्षेत्र में लगातार कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर ब्रांड्स के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं।
अगर आपके पास बड़ी संख्या में ऐसे फॉलोअर्स हैं जो आपके कंटेंट को लगातार देखते हैं तो Creator Subscriptions एक संभावित कमाई का तरीका हो सकता है। इसमें क्रिएटर अपने फैंस को प्रीमियम कंटेंट या विशेष फायदे देकर नियमित आय का मॉडल तैयार कर सकता है। लेकिन यह सुविधा हर क्रिएटर या हर क्षेत्र में उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है।
एफिलिएट मार्केटिंग के बारे में बताए तो इसमें आप अपने वीडियो या Stories के जरिए किसी प्रोडक्ट या सर्विस को प्रमोट कर सकते हैं। अगर आपकी शेयर की गई लिंक से कोई यूजर खरीदारी करता है तो आपको तय नियमों के अनुसार कमीशन मिल सकता है।
जिसका सीधा मतलब है कि Snapchat से कमाई का असली फॉर्मूला सिर्फ वायरल होना नहीं बल्कि लगातार अच्छा कंटेंट के साथ मजबूत ऑडियंस और सही मोनेटाइजेशन तरीका लगाना है। अगर आप नियमित रूप से पोस्ट करते हैं और अपनी एक खास कैटेगरी में पहचान बनाते हैं तो Snapchat को कमाई के प्लेटफॉर्म में बदला जा सकता है।