E-passport: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट, जानें पूरी प्रक्रिया
Apply For Passport Online: आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज़ ऑनलाइन बन जाते हैं, वहीं अब पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी और आसान हो गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
E-Passport को घर बैठे बनाए। (सौ. Freepik)
E-Passport Application: आज के समय में जहां आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे अहम दस्तावेज़ ऑनलाइन बन जाते हैं, वहीं अब पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी और आसान हो गई है। अब आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने या लंबी कतार में खड़े होने की ज़रूरत नहीं है। सरकार ने ई-पासपोर्ट (E-Passport) की शुरुआत कर दी है, जिससे पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया सुरक्षित और डिजिटल हो गई है।
देश में शुरू हुई नई सुविधा
भारत सरकार ने पासपोर्ट फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। 1 अप्रैल 2024 को इसका पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था। सफल ट्रायल के बाद अब इसे आम नागरिकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल कुछ चुनिंदा पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर ही मिल रही है, लेकिन जल्द ही इसे देशभर में विस्तार दिया जाएगा।
क्या है ई-पासपोर्ट?
ई-पासपोर्ट पारंपरिक पासपोर्ट का एडवांस वर्जन है। इसमें फिजिकल और डिजिटल दोनों सुविधाएं शामिल हैं। इसके कवर पर एक छोटा गोल्डन चिप आइकन होता है, जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) चिप और एंटीना लगा होता है। इस चिप में नागरिक की व्यक्तिगत जानकारी, फिंगरप्रिंट और डिजिटल फोटो सुरक्षित रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
पुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
सरकार का उद्देश्य है कि इससे न केवल पासपोर्ट की सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी और आसान बनेगी। ध्यान दें कि ई-पासपोर्ट मौजूदा पासपोर्ट का विकल्प नहीं बल्कि उसका उन्नत रूप है।
कैसे करें ई-पासपोर्ट के लिए आवेदन?
- सबसे पहले पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाएं।
- नया अकाउंट बनाएं या साइन इन करें और ई-पासपोर्ट का आवेदन फॉर्म भरें।
- अपने नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का चयन करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें और अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें।
- तय तारीख को बायोमेट्रिक एनरोलमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए केंद्र पर पहुंचें।
इसके बाद आसानी से आपका पासपोर्ट बन जाएगा।
ये भी पढ़े: OpenAI जल्द खोलेगी भारत में पहला ऑफिस, नई दिल्ली बनी केंद्र
ई-पासपोर्ट की खासियत
- कवर में लगी चिप में फिंगरप्रिंट, चेहरे की फोटो और आईरिस स्कैन की जानकारी दर्ज होती है।
- यह चिप एन्क्रिप्टेड और संपर्क रहित होती है।
- पूरी प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय मानकों ICAO के अनुसार तैयार की गई है।
जरूरी दस्तावेज़
ई-पासपोर्ट के लिए वही दस्तावेज़ लगेंगे जो सामान्य पासपोर्ट में आवश्यक हैं—
- पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, वोटर आईडी या पैन कार्ड
- पता प्रमाण: बिजली/पानी का बिल, बैंक स्टेटमेंट या पता वाला आधार कार्ड
- जन्म तिथि प्रमाण: जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट या आधार कार्ड
- पुराना पासपोर्ट (केवल नवीनीकरण के लिए)
