अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध अस्थायी रूप से टला, राष्ट्रपति ट्रंप का नया आदेश
जिससे अमेरिकी यूजर्स इसे फिर से डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह कोई स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि केवल कुछ समय के लिए दिया गया ठहराव है।
- Written By: सिमरन सिंह
donald trump ने tiktok को बंद करने पर अभी रोक लगाई थी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: चीन की कंपनी बाइटडांस (ByteDance) के स्वामित्व वाले TikTok को अमेरिका में प्रतिबंधित करने की तैयारी थी, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आदेश के बाद इस प्रतिबंध को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अब ऐप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर टिकटॉक फिर से उपलब्ध हो गया है, जिससे अमेरिकी यूजर्स इसे फिर से डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, यह कोई स्थायी समाधान नहीं है, बल्कि केवल कुछ समय के लिए दिया गया ठहराव है।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अमेरिका की चिंता
अमेरिका सरकार का मानना है कि TikTok अमेरिकी यूजर्स का डेटा स्टोर करता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इसी वजह से अमेरिकी सरकार ने बाइटडांस को अपने अमेरिकी ऑपरेशन को किसी अमेरिकी कंपनी को बेचने या फिर ऐप को बंद करने का आदेश दिया था। इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत यदि बाइटडांस अमेरिका में टिकटॉक को नहीं बेचती, तो इस पर स्थायी रूप से प्रतिबंध लगाया जा सकता था।
ट्रंप के आदेश से मिली 75 दिनों की राहत
दरअसल, 19 जनवरी 2025 से अमेरिका में टिकटॉक पर पूर्ण प्रतिबंध लगने वाला था। लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर 75 दिनों की मोहलत दे दी है, जिससे अब टिकटॉक कुछ समय तक अमेरिका में चलता रहेगा। टिकटॉक के अमेरिका में 170 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं, इसलिए इस अस्थायी राहत से बड़ी संख्या में यूजर्स को फायदा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या यह स्थायी समाधान है?
हालांकि, यह प्रतिबंध हमेशा के लिए हटाया नहीं गया है। अमेरिका की सरकार अभी भी इस पर नजर बनाए हुए है और यदि बाइटडांस अमेरिकी कानूनों के अनुरूप कोई समाधान नहीं निकालती, तो भविष्य में इस पर पूरी तरह से रोक लग सकती है।
