

Smartphone Saving Tips For Android: देश की नई तस्वीर में अब स्मार्टफोन लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। अब आप अपने फोन से ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर गेमिंग, OTT और ऐप सब्सक्रिप्शन तक हर एक चीज सिर्फ एक क्लिक में कर सकते है। लेकिन इस सुविधा का लोगों को फायदा तो होता ही है पर नुकसान भी हो जाता है। लोगों को पता भी नहीं चलता की ऑटो पेमेंट, अनचाही खरीदारी और जरूरत से ज्यादा मोबाइल डेटा इस्तेमाल से कब उनके महीने का बज खराब हो जाता है। हालांकि अच्छी बात यह है कि स्मार्टफोन में ही कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल कर के आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें आपका थोड़ा स्मार्ट इस्तेमाल बचत करा सकता है।
अगर आप उन लोगों में से हहै जिन्होंने गलती से ऐप्स या गेम्स खरीद लिए हैं तो Google Play का वेरिफिकेशन फीचर आपके काम आएगा। इसकी मदद से Google Android यूजर्स को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का विकल्प दिया जाता है जो हर खरीदारी से पहले फिंगरप्रिंट या पासवर्ड मांगता है। इस फीचर को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बच्चों को अपना फोन इस्तेमाल करने के लिए देते है या जिनके फोन में सेव पेमेंट मेथड मौजूद होता है। इस सेटिंग को ऑन करने के लिए Google Play Store में जाकर Payments & Subscriptions सेक्शन में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक्टिव करना होता है।
कई बार ऐसा होता है कि हम कोई ऐप या OTT प्लेटफॉर्म का ट्रायल लेते हैं और बाद में सब्सक्रिप्शन कैंसल करना ही भूल जाते हैं। जिस कारण से हर महीने हमारे अकाउंट से अपने आप पैसे कटते रहते हैं औऱ हमे पता भी नहीं चलता। इस तरह की स्थिति में Google Calendar एक काम का टूल रहेगा। जिसमें आप कोई भी नया सब्सक्रिप्शन शुरू करते ही उसी समय उसके रिन्यूअल डेट से एक दिन पहले का रिमाइंडर फोन में सेट कर लें। इससे आप समय रहते फैसला ले सकते है कि आपको सब्सक्रिप्शन जारी रखना है या बंद करना है।
आपके फोन में भी मोबाइल डेटा के तेजी से खत्म होने वाली परेशानी है जिसमें वीडियो स्ट्रीमिंग और बैकग्राउंड ऐप्स डेटा को तेजी से खत्म कर देते हैं। ऐसे स्थिति में फोन का Data Saver फीचर काफी काम का रहने वाला है। इस फीचर को ऑन करने के लिए आपको Settings में जाकर Network & Internet सेक्शन में Data Saver एक्टिव करना होता है। जिससे Data Warning & Limit के फायदे आपको मिल सकते है। जो डेटा लिमिट सेट करने के बाद खुद आपको अलट भेजेगा। जिससे आपका जरूरत से ज्यादा डेटा खत्म नहीं होगा।