5 रुपये की ये चीज बना देगी आपका कूलर को सुपर कूलर, भीषण गर्मी में भी कमरा रहेगा बर्फ जैसा ठंडा
Cooler Cooling Tips: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कुछ आसान और घरेलु उपाय का इस्तेमाल करके आप अपने बिजली बिल को बचाते हुए गर्मी से आराम भी पा सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Cooler Cooling Tips (Source. Amazon)
Desi Cooler Cooling Tips: गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज के समय में भारत देश दुनिया के सबसे गर्म देशों में शामिल होता है। ऐसे में दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस लोगों की जान निकाल रही है। वहीं इस मौसम में हर कोई बस यह चाहता है कि घर का कमरा ठंडा और आरामदायक रहे लेकिन ज्यादा बिजली बिल और महंगे AC हर किसी के लिए अपने बजट में शामिल करना आसान नहीं है। जिस कारण से आज भी भारत के लाखों घरों में कूलर का ही इस्तेमाल होता है। ऐसे में आपके कूलर को ही AC जैसा बनाने के लिए हमारे पास आसान और सस्ता देसी जुगाड़ है। जो आपके घर को कभी गर्म नहीं होने देगा।
सिर्फ 5 रुपये में बढ़ाएं कूलर की कूलिंग
आपने कूलर से ही जैसी हवा खाने के लिए आपको कोई महंगा प्रोडक्ट लेने की जरूरत नहीं है। आप घर में मिलने वाली बर्फ और आम से नमक से ही ठंडक पा सकते है। बता दें कि कूलर के पानी में बर्फ डालते समय अगर उसमें थोड़ा सा नमक मिला दिया जाए तो उससे बर्फ जल्दी नहीं पिघलती। जिससे पानी लंबे समय तक ठंडा रहता है और कूलर भी ठंडी हवा ही फेंकता है।
जिसके लिए आपको बस 5 रुपये वाला नमक का छोटा पैकेट खरीद होगा। इसके अलावा आप नमक वाला पानी बोतल में भरकर फ्रीज में जमा लें और इसको कूलर में डाल दें। इससे भी आपका कूलर ठंडा हो जाएगा। बता दें कि इस ट्रिक का इस्तेमाल तेज गर्मी में आराम के लिए किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
बंद कमरा बना सकता है परेशानी
वहीं कुछ छोटी बातों पर लोग ध्यान नहीं देते, जिसमें कई बार लोग कूलर चलाते समय कमरे को बंद कर देते है। इससे होता यह है कि कूलर सही तरीके से नहीं होती, क्योंकि कूलर तभी काम करता है जब कमरे में हवा का आना-जाना लगा रहे, ऐसे में एक खिड़की या दरवाजा का थोड़ा खुला रहना कूलर से मिलने वाली कूलिंग को बनाए रखता है। इसके साथ ही सलाह दी जाती है कि कूलर को खिड़की के पास लगाया जाए ताकि क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे।
ये भी पढ़े: अब नहीं पड़ेगी बार-बार OTP की जरूरत, पूरे देश में एक लॉगिन से चलेगा Public Wi-Fi
खस की चटाई देगी एसी जैसी फीलिंग
एक और तरीका है जिससे आप कूलर से AC जैसी ठंडी हवा पा सकता हैं। इस तरीके में आपको खस की चटाई का इस्तेमाल करना जिससे हवा तो ठंडी बनती ही है इसके साथ ही एक हल्की खुशबू कमरे को फ्रेश और आरामदायक माहौल बना देती है और इस कारण से भी पुराने समय में खस का इस्तेमाल घरों में किया जाता था।
गर्मी में देसी जुगाड़ फिर आया काम
बढ़ते बिजली बिल को देखते हुए सस्ते और आसान घरेलू उपाय लोगों के लिए काफी फायदेमंद होते है। जो थोड़ी सी समझदारी और सही ट्रिक अपनाकर खर्च को कम करते हुए जरूरत को भी पूरा कर सकते है।
