इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का संगम: कंपनी गोवो ने गोवो गोसराउंड 350 साउंडबार किया लांच
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
May 28, 2024 | 02:34 PM
कंपनी गोवो ने गोवो गोसराउंड 350 साउंडबार (Govo Gosround 350 Soundbar) लांच किया है। यह ऑडियो टूल क्रिकेट मैच के रोमांच में डूबने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए यह साउंडबार बनाया गया है। इससे एक बेजोड़ ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। कॉम्पैक्ट होने के बावजूद इस मिनी साउंडबार की वॉइस क्वॉलिटी सबको हैरान कर डालेगी। गोवो गोसराउंड 350 साउंडबार की कई खासियत इसे सबसे अलग बनाती है। इसकी शीर्ष स्तरीय ऑडियो क्वॉलिटी, बास डिलीवरी, आकर्षक डिजाइन सबसे अधिक लुभाती है. यह इनोवेशन और टेक्नोलॉजी का संगम है।
इमर्सिव 3डी सराउंड साउंड:
गोवो गोसराउंड 350 पोर्टेबल स्पीकर 52 मिमी ड्राइवर्स द्वारा संचालित शक्तिशाली 25-वाट आउटपुट देता है, जिससे मिलता है घर बैठे सिनेमाई ऑडियो अनुभव।
डायनामिक आरजीबी एलईडी लाइट्स:
- रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स के साथ चमकदार प्रीमियम फिनिश वर्ल्ड कप के लिए एकदम फिट माहौल तैयार करेगी।
- एचडी माइक: किसी अलग डिवाइस पर स्विच किए बिना अपनी कॉल अटैंड करें।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी: साउंडबार को एयूएक्स, यूएसबी और टीएफ कॉर्ड इनपुट के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।
- ब्लूटूथ वी5.3: 30 फीट तक की रेंज के साथ अपने मोबाइल डिवाइस से ऑटोमेटिक कनेक्टिविटी का आनंद लें।
- डुअल पैसिव रेडिएटर: मदहोश कर देने वाला बेस का शानदार अनुभव।
- लंबे समय तक चलने वाली बैटरी:यह 2000एमएएच बैटरी से लैस है, जो 8 घंटे तक का प्लेटाइम देती है। रिचार्जिंग की चिंता किए बिना लंबे समय तक लें विश्व कप क्रिकेट का आनंद।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: भारत के स्वदेशी ड्रोन पर दुनिया की दिलचस्पी, अमेरिका, चीन और ईरान के ड्रोन से कितना अलग है KAL?
चांद पर कैसे हुआ हादसा? 8690 kmph की स्पीड से रॉकेट टकराने से हुआ भीषण धमाका, सामने आया खौफनाक VIDEO
Vivo S2: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में Vivo S सीरीज की धमाकेदार वापसी, अगस्त में इस दिन होगा लॉन्च
25% बेहतर ANC और 32 घंटे की बैटरी लाइफ! Sony WF-1000XM6 और 1000X Collexion में छुपे हैं ये स्मार्ट AI फीचर्स
Company govo launches govo gosround 350 soundbar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Sep 20, 2023 | 11:06 PM
