बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू, जानें वोट डालने से पहले क्या करना जरूरी

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जो आपको वोट देने से पहले करनी है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शुरू, जानें वोट डालने से पहले क्या करना जरूरी
Vote देने से पहले इन चीजों का ध्यान रखें। (सौ. Freepik)
Updated on

Voter Helpline App: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व में हर वोट की अहमियत है, ऐसे में वोट डालने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

वोट डालने से पहले जरूर चेक करें अपना नाम

आपका वोट तभी गिना जाएगा, जब आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। इसलिए मतदान केंद्र पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका नाम लिस्ट में मौजूद है। अगर आपको यह जांचना है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, तो इसे घर बैठे कुछ आसान तरीकों से देखा जा सकता है।

घर बैठे ऐसे देखें मतदाता सूची में अपना नाम

अगर आप अपने नाम और पोलिंग बूथ की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो बस अपने मोबाइल में Voter Helpline App डाउनलोड करें। इस ऐप में आप अपने विधानसभा क्षेत्र और नाम दर्ज करके यह देख सकते हैं कि आप वोटर लिस्ट में हैं या नहीं। इसके अलावा, आप नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर जाकर भी अपनी वोटिंग डिटेल्स, बूथ लोकेशन और निर्वाचन क्षेत्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित है और पूरी तरह सुरक्षित है।

किन पहचान पत्रों से डाल सकते हैं वोट

यदि आपके पास मतदाता पहचान पत्र (EPIC) नहीं है, तो भी आप नीचे दिए गए दस्तावेजों में से किसी एक के आधार पर मतदान कर सकते हैं:

  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • केंद्र या राज्य सरकार, PSUs या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड
  • PAN कार्ड
  • आधार कार्ड
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी पासबुक
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • श्रम मंत्रालय द्वारा जारी हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड
  • पेंशन कार्ड (फोटो सहित और अटेस्टेड)
  • नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) का स्मार्ट कार्ड
  • सांसद (MP), विधायक (MLA) या विधान परिषद सदस्य (MLC) द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र
  • सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड

ध्यान रखें

मतदान केंद्र पर जाते समय अपना पहचान पत्र साथ रखें और मतदान प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए सभी नियमों का पालन करें। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आपका वोट न केवल आपका अधिकार है बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम भी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com