-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Openai Is Launching Its First Device Chatgpt Will Now Be Not Just In Your Pocket But In Your Hand
OpenAI ला रही है अपना पहला डिवाइस, ChatGPT अब जेब में नहीं हाथ में होगा
- Written By: सिमरन सिंह
AI Hardware: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब टेक मार्केट में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। साल 2022 में ChatGPT लॉन्च कर जनरेटिव एआई की दौड़ शुरू करने वाली यह कंपनी कुछ नया करने वाली है।

AI Hardware (Source. AI)
ChatGPT Device: एआई चैटबॉट ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब टेक मार्केट में बड़ा उलटफेर करने की तैयारी में है। साल 2022 में ChatGPT लॉन्च कर जनरेटिव एआई की दौड़ शुरू करने वाली यह कंपनी अब पहली बार हार्डवेयर सेगमेंट में कदम रखने जा रही है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI का पहला डिवाइस इसी साल लॉन्च हो सकता है, जिससे टेक इंडस्ट्री में हलचल तेज़ हो गई है।
फिलहाल कंपनी तीन अलग-अलग डिवाइस पर काम कर रही है, हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इनमें से सबसे पहले कौन-सा प्रोडक्ट बाजार में उतारा जाएगा।
कब लॉन्च हो सकता है OpenAI का पहला डिवाइस?
कयास लगाए जा रहे हैं कि OpenAI 2026 की दूसरी छमाही में अपने पहले हार्डवेयर डिवाइस से पर्दा उठा सकती है। इस बात की पुष्टि कंपनी के चीफ ग्लोबल ऑफिसर क्रिस लहाने ने भी की है। उनका कहना है कि कंपनी “इस साल के आखिर तक अपना पहला प्रोडक्ट लाने की राह पर आगे बढ़ रही है”। हालांकि, भले ही डिवाइस की घोषणा इस साल हो जाए, लेकिन इसकी सेल अगले साल से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
SynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब
AI Science Race: चीन को पछाड़ने के लिए अमेरिका ने बनाया बड़ा प्लान, AI रिसर्च में होगा भारी निवेश
क्या ‘Sweetpea’ होगा OpenAI का पहला हथियार?
पिछले हफ्ते सामने आई जानकारी के अनुसार, OpenAI एक खास ऑडियो डिवाइस पर काम कर रही है, जिसका कोडनेम Sweetpea रखा गया है। यह डिवाइस ईयरफोन की शेप में एक मिनी कंप्यूटर हो सकता है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं होगी। यूजर इसे पूरी तरह वॉइस कमांड के जरिए इस्तेमाल कर पाएंगे और यह सीधे ChatGPT से जुड़ा होगा।
हालांकि यह दिखने में ईयरफोन जैसा होगा, लेकिन इसमें स्मार्टफोन-लेवल कंपोनेंट्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यही वजह है कि इसकी कीमत आम ईयरबड्स से ज्यादा हो सकती है।
सिर्फ एक नहीं, तीन AI प्रोडक्ट्स पर चल रहा काम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI Apple के पूर्व स्टार डिजाइनर Jony Ive के साथ मिलकर तीन अलग-अलग AI हार्डवेयर डिवाइस पर काम कर रही है।
इनमें शामिल हैं:
- एक AI वियरेबल डिवाइस
- एक टेबलटॉप AI प्रोडक्ट, जो पूरी तरह वॉइस कमांड पर चलेगा
- और एक AI पेन, जो लिखने और सोचने के तरीके को बदल सकता है
- हालांकि, इन प्रोडक्ट्स को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ये भी पढ़े: क्या सच में बंद होने वाली है OnePlus? यूजर्स के मन में डर, रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन
आम यूजर के लिए क्यों है यह बड़ी खबर?
अगर OpenAI का यह हार्डवेयर सफल होता है, तो आने वाले समय में मोबाइल फोन पर निर्भरता कम हो सकती है। खासकर मिडिल और लोअर मिडिल क्लास यूजर्स के लिए यह एक नया और आसान टेक एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। अब सवाल सिर्फ इतना है क्या ChatGPT वाकई स्मार्टफोन की जगह ले पाएगा? जवाब शायद जल्द ही मिल जाएगा।
Openai is launching its first device chatgpt will now be not just in your pocket but in your hand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














