ChatGPT के प्रोम्प्ट से रोजाना खर्च हो रहा है 250 करोड़ लीटर पानी? हुआ खुलासा

OpenAI का AI चैटबॉट ChatGPT नया मुकाम को हासिल कर चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT पर प्रतिदिन मिलने वाले प्रोम्प्ट की संख्या भारत की कुल आबादी से भी अधिक है। जिससे पानी का काफी इस्तेमाल हो रहा है
ChatGPT के प्रोम्प्ट से रोजाना खर्च हो रहा है 250 करोड़ लीटर पानी? चौंकाने वाला खुलासा
ChatGPT के इस्तेमाल पर खर्च होता है पानी। (सौ. Design)
Published on
Updated on

OpenAI द्वारा विकसित किया गया AI चैटबॉट ChatGPT ने हाल ही में एक नया मुकाम हासिल किया है। The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT पर प्रतिदिन मिलने वाले प्रोम्प्ट की संख्या भारत की कुल आबादी से भी कहीं अधिक हो गई है। यह आंकड़ा तकनीक और AI उपयोग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ साबित हो रहा है।

रोज़ाना 250 करोड़ से अधिक प्रोम्प्ट

रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT को हर दिन लगभग 250 करोड़ प्रोम्प्ट मिलते हैं। ये प्रोम्प्ट्स यूज़र्स द्वारा पूछे गए सवाल या दिए गए निर्देश होते हैं, जिनका जवाब AI देता है।

एक प्रोम्प्ट = आधा लीटर से 1 लीटर पानी की खपत

University of California द्वारा 2023 में की गई एक स्टडी में खुलासा हुआ था कि AI मॉडल एक प्रोम्प्ट का जवाब देने के लिए लगभग 0.5 लीटर से 1 लीटर तक पानी की खपत करता है। यह पानी AI सिस्टम्स को ठंडा रखने के लिए उपयोग किया जाता है, खासतौर पर डेटा सेंटर्स में।

भारत की जनसंख्या से 80% अधिक प्रोम्प्ट

भारत की मौजूदा जनसंख्या करीब 140 करोड़ है, जबकि ChatGPT पर हर दिन उससे 80 प्रतिशत ज्यादा प्रोम्प्ट दिए जा रहे हैं। यानी हर दिन लगभग 250 करोड़ प्रोम्प्ट, जो न केवल इसकी लोकप्रियता बल्कि इसके जलवायु प्रभाव को भी दर्शाते हैं।

सालाना 912 बिलियन प्रोम्प्ट का रिकॉर्ड

डेटा के अनुसार, ChatGPT पर साल भर में 912 बिलियन प्रोम्प्ट दर्ज किए जाते हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि AI अब हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

OpenAI ने दी पुष्टि

OpenAI के प्रवक्ता Rob Friedlander ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “यह डेटा सही है और आने वाले समय में सर्च की संख्या और भी बढ़ेगी।”

Google सर्च से टक्कर की तैयारी

ChatGPT अब Google को सीधी टक्कर देने की स्थिति में आ चुका है। Google पर सालाना लगभग 5 ट्रिलियन सर्चेस होती हैं और OpenAI इस आंकड़े तक पहुंचने की दिशा में बढ़ रहा है।

AI ब्राउजर लॉन्च करेगा OpenAI

Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI जल्द ही अपना खुद का AI-पावर्ड वेब ब्राउजर लॉन्च कर सकता है, जो सीधे तौर पर Google Chrome को चुनौती देगा।

ChatGPT क्या है?

ChatGPT एक AI चैटबॉट है, जिसे ऐप या ब्राउजर के ज़रिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यूज़र्स इसमें प्रोम्प्ट देकर जवाब, लेख, ईमेल, या अन्य कंटेंट जनरेट करवा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com