Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

mAadhaar ऐप से नहीं बदल पाएंगे नंबर या बाकी जानकारी, यह कमी लगवा सकती है गर्मी में आधार सेंटर के चक्कर

mAadhaar App Rules: आप भी नए mAadhaar ऐप के फीचर्स को देखने के बाद सोच रहे है कि इसके जरिए घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर बदल लेंगे तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 10:56 AM

Aadhaar App Scam Safety (Source. Freepik)

Follow Us
Follow Us:

UIDAI Security Rules: आप भी नए mAadhaar ऐप के फीचर्स को देखने के बाद सोच रहे है कि इसके जरिए घर बैठे आधार में मोबाइल नंबर बदल लेंगे तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि Unique Identification Authority of India यानी UIDAI ने साफ कर दिया है कि अब कोई भी नागरिक ऑनलाइन मोबाइल नंबर या दूसरी जरूरी डेमोग्राफिक जानकारी अपडेट नहीं कर सकता। जिसमें उसमे नाम, जन्मतिथि, लिंग या मोबाइल नंबर बदलने के लिए अब आपको आधार केंद्र जाना ही पड़ेगा। इस नियम सभी यूजर्स पर समान रूप से लागू किया गया है ताकि फर्जी अपडेट और ऑनलाइन फ्रॉड को रोका जा सके।

घर बैठे नंबर अपडेट करने का सपना खत्म

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें सामने आ रही है कि नए mAadhaar ऐप से मोबाइल नंबर आसानी से बदला जा सकता है। लेकिन लोगों के सामने स्थिति पूरी तरह साफ तौर पर नहीं रखी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि UIDAI ने मोबाइल नंबर या किसी भी बायोमेट्रिक/डेमोग्राफिक जानकारी को अपडेट करने के लिए यूजर को उनके नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर सत्यापन कराना अनिवार्य बताया है। जिसमें फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन जैसे बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन शामिल हैं।

जिसका सीधा मतलब है कि सिर्फ OTP के जरिए अब आधार में संवेदनशील जानकारी अपडेट नहीं की जा सकेगी। उदाहरण के तौर पर बताए तो आपके आधार में कोई ऐसा नंबर है जो पूरे परिवार के आधार को बनवाने के लिए इस्तेमाल हुआ था और अब आप अपना निजी नंबर इसमें जोड़ना चाहते है तो उसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा और नंबर के साथ बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन भी कराना होगा। इसके अलावा अगर आपने काफी लंबे समय से या कभी भी आधार में कोई अपडेट नहीं कराया है तो भी यही प्रक्रिया होगी।

सम्बंधित ख़बरें

X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले

iPhone 18 Pro का इंतजार होगा खत्म, सितंबर में लॉन्च की तैयारी, दमदार बैटरी, नया A20 Pro चिप मचेगी धूम

हिंदी में Claude AI बन जाता है ज्यादा दोस्ताना, अंग्रेजी में वही सवाल पूछने पर बदल जाता है अंदाज

UMANG पोर्टल में बड़ी सुरक्षा चूक, करोड़ों भारतीयों के आधार और EPFO डेटा पर मंडराया खतरा

पहली बार नंबर जोड़ने वालों के लिए भी बड़ा नियम

इस जानकारी में बताया गया है कि जिन लोगों ने अभी तक आधार में कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है। उन्हें भी ऑनलाइन सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे यूजर्स को नया नंबर जोड़ने के लिए सीधे आधार केंद्र जाना होगा। जिसको लेकर सरकार का मानना है कि इससे फर्जी पहचान और साइबर धोखाधड़ी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।यह भी देखा गया है कि हाल के महीनों में आधार से जुड़े स्कैम तेजी से बढ़े हैं जिसके बाद सुरक्षा नियम और सख्त किए गए हैं।

राहत की बात ये काम अभी भी ऑनलाइन होगा

हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सभी सुविधाओं को बंद नहीं किया गया हैं। जिसमें अगर आपको सिर्फ आधार में पता बदलना है तो यह काम अभी भी ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके लिए जरूरी दस्तावेज जमा करके My Aadhaar पोर्टल के जरिए एड्रेस अपडेट करना आसान होगा। इसके अलावा नजदीकी आधार केंद्र खोजने के लिए UIDAI Locator का इस्तेमाल भी आप कर सकते है और अपॉइंटमेंट भी ऑनलाइन बुक कर सकते है।

ये भी पढ़े: अब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान

क्यों जरूरी हैं ये नए नियम?

इस नए नियम को डिजिटल फ्रॉड और पहचान चोरी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लाया गया है। जिसमें UIDAI अब आधार सुरक्षा को और मजबूत बनाने में लगा हुआ है। इसी स्थिति को देखते हुए एक्सपर्ट्स बताते है कि बॉयोमीट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होने से फर्जी मोबाइल नंबर अपडेट और गलत इस्तेमाल के मामलों में कमी आ सकती है, जो भविष्य के लिए सही होगा।

Change your mobile number or other details via maadhaar app know rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2026 | 12:01 PM

Topics:  

  • Aadhaar Card
  • Aadhaar Card Update
  • Aadhaar Verification
  • Tech News
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.