विकिपीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री का मामला: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने चार संपादकों पर दर्ज किया केस
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कैलीफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजकर इस विवादित सामग्री को हटाने की मांग की थी। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो विकिपीडिया का संचालन करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Wikipedia ने कुछ लेखखों के खिलाफ केस किया दर्ज। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को न हटाने के मामले में चार संपादकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कैलीफोर्निया स्थित विकिमीडिया फाउंडेशन को नोटिस भेजकर इस विवादित सामग्री को हटाने की मांग की थी। विकिमीडिया फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो विकिपीडिया का संचालन करता है।
आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर महाराष्ट्र साइबर की कड़ी आपत्ति
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अपने नोटिस में उल्लेख किया था कि विकिपीडिया पर प्रकाशित सामग्री भ्रामक और गलत है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब
मुंबई में बहुत बड़ा गेम! फर्जी कंपनियों के नाम पर चल रहा था ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड का धंधा, 6 गिरफ्तार
ईमेल स्पूफिंग से हुई करोड़ों की साइबर ठगी, अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के 1.62 करोड़ रुपये कराए रिफंड
पासवर्ड और ओटीपी के बिना कैसे सुरक्षित होंगे बैंक खाते? ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए आ रही है नई टेक्नोलॉजी
नोटिस में कहा गया था कि छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र, संभाजी महाराज को भारत में अत्यधिक सम्मान प्राप्त है। ऐसे में उनसे जुड़ी भ्रामक जानकारी उनके अनुयायियों में असंतोष फैला सकती है और सामाजिक अशांति का कारण बन सकती है।
विकिमीडिया फाउंडेशन की चुप्पी के बाद कार्रवाई
सरकारी नोटिस के बावजूद, विकिमीडिया फाउंडेशन ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके चलते महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने विकिपीडिया के कम से कम चार संपादकों के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि विकिपीडिया एक ओपन-सोर्स प्लेटफॉर्म है, जिसे स्वयंसेवक संपादित और प्रबंधित करते हैं। हालांकि, कुछ विशेष व्यक्ति ही इस पर कंटेंट अपलोड कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
फिल्म ‘छावा’ से भी जुड़ा है विवाद
यह विवाद हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘छावा’ से भी जुड़ा हुआ है, जो संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज के बाद विकिपीडिया पर प्रकाशित विवादास्पद जानकारी को लेकर विवाद और गहरा गया।
महाराष्ट्र साइबर पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।
