सस्ते में खरीदें दमदार लैपटॉप! अमेजन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कई शानदार लैपटॉप्स पर भारी छूट दी जा रही है। खासतौर पर स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ये लैपटॉप बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन लैपटॉप्स पर मिल रहा है शानदार ऑफर।
- Written By: सिमरन सिंह
Laptop को खरीदाना है और अच्छी कीमत पर। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: अगर आप एक नया लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर कई शानदार लैपटॉप्स पर भारी छूट दी जा रही है। खासतौर पर स्टूडेंट्स और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए ये लैपटॉप बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन लैपटॉप्स पर मिल रहा है शानदार ऑफर।
Acer Aspire 3 – दमदार परफॉर्मेंस और बड़ी स्टोरेज
अगर आप एक बजट फ्रेंडली और दमदार लैपटॉप की तलाश में हैं, तो Acer Aspire 3 आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे अमेजन से सिर्फ 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जहां इस पर 36% का डिस्काउंट मिल रहा है।
फीचर्स:
- 15.6 इंच का FHD डिस्प्ले (16:9 आस्पेक्ट रेशियो)
- AMD Ryzen 3 5300U Quad-Core प्रोसेसर
- 16GB RAM और 512GB स्टोरेज
- 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
HONOR MagicBook X16 (2024) – बेहतरीन बैटरी बैकअप के साथ
अगर आपको एक प्रीमियम लुक वाला और लॉन्ग बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चाहिए, तो HONOR MagicBook X16 (2024) एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसे अमेजन से 46,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, जहां 40% का डिस्काउंट मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
EU Trade Probe: ईयू के भारी जुर्माने के बाद ट्रंप ने किया कड़ा पलटवार, दिए ट्रेड जांच के सख्त आदेश
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
OnePlus N6x की भारत में एंट्री तय, Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट, दमदार बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च
Custom Duty Cut: सरकार का बड़ा फैसला, कस्टम ड्यूटी छूट से अब सस्ते होंगे मोबाइल और स्मार्ट टीवी
फीचर्स:
- 16 इंच का बड़ा डिस्प्ले
- 12th Gen Intel Core i5-12450H प्रोसेसर
- फुल-साइज़ न्यूमैरिक कीबोर्ड
- 9 घंटे तक की लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी
MSI Modern 14 – स्टाइलिश और पावरफुल
अगर आप एक हल्का और स्टाइलिश लैपटॉप चाहते हैं, तो MSI Modern 14 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे अमेजन से 29,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जहां 33% का डिस्काउंट मिल रहा है।
फीचर्स:
- 14 इंच (36cm) FHD (1920×1080) डिस्प्ले
- 12th Generation Intel Core i3 1215U प्रोसेसर
- 8GB RAM और 512GB स्टोरेज
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कहां से खरीदें?
इन लैपटॉप्स को अमेजन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से आसानी से खरीदा जा सकता है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जल्द से जल्द ऑर्डर करें, क्योंकि यह छूट सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है।
