Build A Powerful Air Purifier At Home For Just 2600 Providing Relief From Delhi Ncr Pollution
सिर्फ ₹2,600 में घर पर बनाएं दमदार Air Purifier, दिल्ली-NCR के प्रदूषण से मिलेगी राहत
Homemade Air Purifier: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच लोग महंगे Air Purifier खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप अपने कमरे की हवा को साफ कर सकते है।
Air Purifier DIY At Home: दिल्ली और आसपास के इलाकों में बढ़ते प्रदूषण के बीच लोग महंगे Air Purifier खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अब बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप अपने कमरे की हवा को बेहद प्रभावी तरीके से शुद्ध कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ट्रिक के मुताबिक मात्र ₹2,600 में घर पर ही एक पावरफुल Air Purifier तैयार किया जा सकता है। यह तरीका न सिर्फ सस्ता है, बल्कि हवा को साफ करने में आश्चर्यजनक रूप से कारगर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे बनाएं कम बजट में हाई-एफिशिएंसी Air Purifier
वीडियो में बताया गया है कि लोग अपने घर में बेहद सरल चीज़ों का इस्तेमाल करके एक “Air Purifier System” तैयार कर रहे हैं। इसके लिए आपको तीन जरूरी आइटम की जरूरत पड़ेगी
HEPA फिल्टर
Exhaust Fan
Duct Tape
वीडियो में बताया गया, “आपको सिंपल सा ‘क्लीन एयर’ कमेंट करना है और तीनों प्रोडक्ट लिंक आपके DM में भेज दिए जाएंगे।” इन तीनों की मदद से आप अपने कमरे के लिए एक शानदार एयर क्लीनिंग सेटअप तैयार कर सकते हैं, जो हवा को अंदर-बाहर सर्कुलेट कर उसे धूल, PM2.5 और प्रदूषक कणों से मुक्त करता है।
इस सेटअप में उपयोग होने वाला HEPA फिल्टर वही तकनीक इस्तेमाल करता है जो मार्केट के महंगे Air Purifier में होती है। एक्सहॉस्ट फैन तेज़ी से हवा को खींचकर फिल्टर में भेजता है, जिससे कमरे की हवा लगातार साफ होती रहती है। वीडियो में कहा गया, “इस तरीके से आप सिर्फ दो ढाई सौ में एयर प्यूरीफायर बना सकते हो घर के अंदर।”
Build a powerful air purifier at home for just 2600 providing relief from delhi ncr pollution