Budget 2026: अब मोबाइल बताएगा क्या बोना है, AI से बढ़ेगी फसल और कमाई
Bharat Vistaar AI: केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए एक बड़ी और काम की घोषणा की है। बजट भाषण में उन्होंने "Bharat Vistaar AI" का ऐलान किया।
- Written By: सिमरन सिंह
Bharat Vistaar AI (Source. AI)
Digital Farming India: केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए एक बड़ी और काम की घोषणा की है। बजट भाषण में उन्होंने “Bharat Vistaar AI” का ऐलान किया, जिसे खेती-किसानी के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस AI सिस्टम की मदद से किसान न सिर्फ अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकेंगे, बल्कि सही जानकारी के दम पर अपनी आमदनी में भी इजाफा कर पाएंगे।
क्या है Bharat Vistaar AI?
Bharat Vistaar AI दरअसल सरकार द्वारा तैयार किया गया एक AI आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका मकसद खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस सिस्टम के जरिए किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी मिलेगी, ताकि टेक्नोलॉजी का फायदा गांव-गांव तक पहुंचे। सरकार का फोकस है कि किसान अब दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि मोबाइल या डिजिटल डिवाइस के जरिए खुद फैसले ले सकें।
AI चैटबॉट से बात करेगा किसान
इस योजना के तहत किसानों को Krishi Saathi AI Chatbot दिया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि किसान इससे वॉयस चैटिंग कर सकेंगे। यानी अब लिखने की जरूरत नहीं, बस अपनी समस्या बोलिए और समाधान पाइए।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
AI Training के लिए शिक्षा विभाग-गूगल में समझौता, राज्य के 4 लाख से अधिक शिक्षकों को मिलेगा लाभ
Samsung का AI करेगा आपके पालतू जानवर की हेल्थ चेक, फोटो खींचते ही पता चलेगा बीमारी का खतरा
AI बना युद्ध का नया हथियार, 96 घंटे में 2,000 ठिकानों पर हमले, अमेरिका-ईरान संघर्ष से दुनिया चौंकी
खेती से जुड़े सवाल, बीमारी की पहचान, खाद-पानी की सही मात्रा या मौसम से जुड़ी जानकारी सब कुछ AI चैटबॉट के जरिए मिल सकेगा। जरूरत पड़ने पर किसान वीडियो के माध्यम से भी समाधान हासिल कर पाएंगे।
फसल, योजना और बाजार सबकी जानकारी एक जगह
Bharat Vistaar AI के जरिए किसानों को:
- फसल से जुड़ी जरूरी जानकारी
- केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की डिटेल
- मंडी और बाजार के ताजा भाव
- सही समय पर सही फसल उगाने की सलाह दी जाएगी।
इससे किसान सही समय पर सही निर्णय ले सकेंगे और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।
टेस्टिंग और रिस्क कम करने में मदद
इस AI प्लेटफॉर्म के तहत पायलट टेस्टिंग भी की जाएगी। इन टेस्टिंग की पूरी जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे भविष्य की फसलों को लेकर बेहतर प्लानिंग कर सकें। किसानों को जो भी सिफारिशें दी जाएंगी, उनका डेटा ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) से लिया जाएगा, जिससे जानकारी भरोसेमंद और वैज्ञानिक होगी।
ये भी पढ़े: Budget 2026: 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब, गेमिंग बनेगा करियर
किसानों के लिए क्यों है यह योजना खास?
सरकार का मानना है कि Bharat Vistaar AI से खेती में जोखिम कम होगा, लागत घटेगी और आमदनी बढ़ेगी। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह टेक्नोलॉजी एक मजबूत सहारा बन सकती है।
