अब 12 घंटे तक म्यूजिक नहीं रूकेगा, Boat ने लॉन्च किया अपना ब्लूटूथ स्पीकर Stone 352 Pro
बोट कंपनी ने अपनी पोर्टेबल स्पीकर रेंज में नए स्पीकर Boat Stone 352 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट स्पीकर की कीमत 1799 रुपये बतायी जा रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बोट स्टोन 352 प्रो स्पीकर ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : गैजेट्स कंपनी बोट ने भारत में अपने नए पोर्टेबल स्पीकर को लॉन्च कर दिया है। इस स्पीकर को Stone 352 Pro नाम दिया गया है। बोट की स्टोन सीरीज में आने वाले ब्लूटूथ स्पीकर्स में ये एक नया एडिशन हुआ है। इस स्पीकर को छोटी पार्टी, ग्रुप पार्टी आदि के लिए तैयार किया गया है। ये स्पीकर वजन में हल्के होने के साथ ही साइज में भी कॉम्पैक्ट है। साथ ही ये पोर्टेबल स्पीकर है, जिसे कहीं भी लेकर जाया जा सकता है।
बोट कंपनी इस स्पीकर को लेकर बड़ा दावा कर रही है कि इसमें आपको सिग्नेचर साउंड दिया जा रहा है, जो बैलेंस्ड ऑडियो और डीप बेस दे सकता है। बोट के इस पोर्टेबल स्पीकर में RGB लाइट्स भी है, जो आपको फुल पार्टी वाली फीलिंग दे सकता है।
Boat Stone 352 Pro की कीमत
Boat Stone 352 Pro एक पोर्टेबल स्पीकर है, जिसकी भारतीय रुपयों में कीमत 1799 रुपये रखी गई है। आप बोट के इस पोर्टेबल स्पीकर को Boat की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते है। इसमें आपको 3 कलर ऑप्शन भी मिल जाते है, जो रेजिंग ब्लैक, ग्रूवी ग्रे, और वाइबिंग ब्लू कलर में उपलब्ध होगें।
सम्बंधित ख़बरें
Drishyam 3 Day 6: दृश्यम 3 का फैंस पर छाया जादू, 66 की उम्र में Mohanlal मचा रहे धमाल, फिल्म की बंपर कमाई
US Iran Conflict: होर्मुज में अमेरिकी हमले से तनाव, ईरान ने दी इजरायल को मिटाने की बड़ी धमकी
Navabharat Nishanebaaz: नहीं रह गया आपसी विश्वास, तुलसी ने छोड़ा ट्रंप का साथ
आज की ताजा खबर 27 मई: हिमाचल के सोलन में जंगल की लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे लोग और प्रशासन
Boat Stone 352 Pro के स्पेसिफिकेशन
बोट के इस स्पीकर को आप एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते है। इसे चार्ज करने के लिए आपको टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया जा रहा है। Boat Stone 352 Pro में आपको बोट सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी दी जा रही है। साथ ही इसमें आपको 14W RMS आउटपुट दिया जा रहा है। कंपनी इस स्पीकर को लेकर ये भी दावा कर रही है कि ये स्पीकर आपको बैलेंस्ड ऑडियो, डीप बेस के साथ ही रिच साउंड एक्सपीरियंस भी दे सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्पीकर का वजन मात्र 600 ग्राम है। इस स्पीकर की सबसे खास बात है कि इसमें आपको RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया जा रहा है, जो आपको पार्टी का एक्सपीरियंस दे सकती है।
इस स्पीकर को आप ब्लूटूथ के सपोर्ट से कनेक्ट कर सकते है। इस स्पीकर में आपको IPX5 रेटिंग दी गई है, जो आपके स्पीकर को पानी से बचाने के लिए काम आती है। इस स्पीकर का उपयोग आप आउटडोर एक्टिवीज में भी कर सकते है।
