ब्लू ओरिजिन का ऐतिहासिक कदम: महिलाओं की पूरी टीम के साथ अंतरिक्ष की उड़ान पर निकला न्यू शेपर्ड मिशन
मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी इस मिशन का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इस रोमांचक सफर की झलक दी। नीले रंग का स्पेस सूट पहने पेरी ने उस कैप्सूल के अंदर का दृश्य दिखाया।
- Written By: सिमरन सिंह
Blue Origin's historic step में क्या होगा। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजिन (Blue Origin) एक ऐतिहासिक पल की ओर कदम बढ़ा चुकी है। कंपनी का न्यू शेपर्ड रॉकेट आज एक विशेष मिशन के तहत छह महिलाओं को लेकर अंतरिक्ष की ओर रवाना हो रहा है। इस मिशन को खास बनाता है इसका ऑल वीमेन क्रू, जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्री महिलाएं हैं।
कैटी पेरी ने साझा किया उत्साह
मशहूर पॉप सिंगर कैटी पेरी इस मिशन का हिस्सा हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इस रोमांचक सफर की झलक दी। नीले रंग का स्पेस सूट पहने पेरी ने उस कैप्सूल के अंदर का दृश्य दिखाया, जिसमें ट्रेनिंग भी दी गई थी।
पेरी ने अपनी सीट की ओर इशारा करते हुए कहा, “ये मेरी सीट है, सीट नंबर दो। इसी पर बैठकर मैं अंतरिक्ष की यात्रा करूंगी। मेरा मिशन नेम है – Feather।”
“ये सपना था जो अब साकार हो रहा है”
वीडियो में कैटी पेरी कहती हैं, “हम पहली बार अंतरिक्ष जा रहे हैं। और यह पहला ऐसा मिशन है जिसमें सिर्फ महिलाएं शामिल हैं। यह मेरा सपना था और मेरा मानना है कि सपनों में विश्वास करना उन्हें साकार कर देता है।”
पेरी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं 15 साल से स्पेस में जाने का सपना देख रही थी, और अब वह सपना पूरा होने जा रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
अमरावती में छात्र छू सकेंगे हजारों साल पुराना उल्कापिंड, अंतरिक्ष विज्ञान सीखने का अनोखा अवसर
14 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर गैलेक्सी को निगल गया चमकदार तारा, हबल टेलीस्कोप ने कैद किया खास नजारा
26 अप्रैल का इतिहास : अमेरिका का पहला अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर उतरा
एनएस-31 मिशन: महिला सशक्तिकरण की नई उड़ान
ब्लू ओरिजिन के इस NS-31 मिशन को अब तक का सबसे खास मिशन माना जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह उनकी 11वीं मैन्ड स्पेसफ्लाइट है, लेकिन 1963 के बाद पहली बार है जब केवल महिलाओं की टीम अंतरिक्ष भेजी जा रही है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस मिशन में शामिल हैं:
- कैटी पेरी – पॉप सिंगर
- गेल किंग – पत्रकार
- अमांडा इंगुएन – नागरिक अधिकार कार्यकर्ता
- आइशा बॉवे – पूर्व NASA वैज्ञानिक
- कैरियन फ्लिन – फिल्म निर्माता
- लॉरेन सांचेज – जेफ बेजोस की मित्र
एक कदम अंतरिक्ष में, एक कदम इतिहास में
यह मिशन न केवल अंतरिक्ष यात्रा के क्षेत्र में एक नई मिसाल है, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी बन गया है। ब्लू ओरिजिन का यह कदम भविष्य की पीढ़ियों को दिखाता है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती।
