-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Block Spam Calls In Android Smartphone Know All Steps And Process
हर दिन आ रही हैं परेशान करने वाली कॉल्स? अपनाएं ये फुल-प्रूफ ब्लॉकिंग सेटिंग्स
- Written By: सिमरन सिंह
Caller ID & Spam Filter: भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स स्पैम, टेलीमार्केटिंग कॉल्स की समस्या से परेशान हैं। ये कॉल करने वाले अक्सर नए-नए नंबर से कॉल करते हैं, जिससे इन्हें पहचान कर ब्लॉक करना मुश्किल है

Spam Calls को बंद करने का आसान तरीका। (सौ. Freepik)
TRAI plan for spam calls: भारत में स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए स्पैम और टेलीमार्केटिंग कॉल्स अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुके हैं। ये कॉल करने वाले अक्सर नए-नए नंबर से कॉल करते हैं, जिससे इन्हें पहचानना और ब्लॉक करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि अब ज़्यादातर एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में स्पैम कॉल ब्लॉक करने के लिए इनबिल्ट फीचर्स मौजूद हैं। आइए जानते हैं, अलग-अलग ब्रांड्स के फोन में यह फीचर कैसे इस्तेमाल करें।
Samsung Galaxy स्मार्टफोन में स्पैम कॉल ब्लॉक करने का तरीका
सैमसंग फोन्स में पहले से कॉल ब्लॉकिंग का विकल्प मौजूद होता है:
- फोन ऐप खोलें
- ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें
- “Block numbers” विकल्प चुनें
- “Block calls from unknown numbers” ऑन करें
- “Block spam and scam calls” सक्रिय करें
- चाहें तो नंबर मैनुअली भी ब्लॉक करें
OnePlus यूज़र्स ऐसे रोकें स्पैम कॉल
अधिकतर OnePlus फोन्स में गूगल का डायलर ऐप आता है:
- फोन ऐप खोलें
- तीन डॉट्स पर टैप कर Settings में जाएं
- “Caller ID & Spam” पर टैप करें
- “Filter spam calls” ऑन करें
Oppo, Vivo, iQOO और Realme में ब्लॉक करने का तरीका
इन ब्रांड्स के अधिकतर फोन भी Google Dialer का उपयोग करते हैं, इसलिए प्रोसेस लगभग समान है:
- फोन ऐप खोलें
- Settings में जाएं
- Caller ID & Spam पर टैप करें
- “Filter spam calls” ऑन करें
Xiaomi और Poco में स्पैम कॉल रोकें
HyperOS या MIUI पर चलने वाले डिवाइस में इनबिल्ट डायलर के जरिए भी ब्लॉक कर सकते हैं:
- फोन ऐप खोलें
- ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें
- Settings > Caller ID & Spam पर जाएं
- “Filter spam calls” ऑन करें
ये भी पढ़े: AI नौकरियां: छंटनी के दौर में भी तेजी से बढ़ रही मांग, जानें किन पदों पर मिल रहे हैं मौके
सरकारी टूल्स से भी लें मदद
अगर इन सेटिंग्स के बावजूद स्पैम कॉल्स आ रही हैं, तो आप सरकारी DND सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं:
- DND (Do Not Disturb) सेवा सक्रिय करें
- अपने मोबाइल से 1909 पर SMS भेजें: START 0
- TRAI DND ऐप Google Play Store से डाउनलोड करें
- मोबाइल नंबर रजिस्टर कर कॉल-ब्लॉकिंग विकल्प चालू करें
ध्यान देंने वाली बात
थोड़ी सी सेटिंग बदलकर आप रोज़ाना आने वाली परेशान करने वाली स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही DND सेवा का इस्तेमाल करके अपने नंबर को पूरी तरह सुरक्षित बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ATM को मोबाइल ऐप से किया जा सकता है बंद? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता, जानिए क्या है पूरा सच
फोन में हैं Teen Patti या Rummy जैसे Apps? तुरंत कर दें Delete, नहीं तो पड़ सकता है भारी
छत्रपति संभाजीनगर में औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान, हर माह होगी समन्वय बैठक
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Block spam calls in android smartphone know all steps and process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














