OnePlus 13s भारत में लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती कीमत में दमदार स्मार्टफोन

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स चाहते हैं
OnePlus 13s भारत में लॉन्च: प्रीमियम फीचर्स के साथ किफायती कीमत में दमदार स्मार्टफोन
OnePlus 13s में क्या है खास। (सौ. OnePlus)
Published on
Updated on

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, शानदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स चाहते हैं लेकिन ₹60,000 से ऊपर खर्च नहीं करना चाहते। यह डिवाइस OnePlus 13 और OnePlus 13R के बीच की कीमत में पेश किया गया है।

भारत में कीमत और कलर ऑप्शन

OnePlus 13s दो वेरिएंट्स में आया है:

  • 12GB + 256GB: ₹54,999
  • 12GB + 512GB: ₹59,999

यह स्मार्टफोन तीन कलर वेरिएंट्स — Black Velvet, Green Silk और Pink Satin में उपलब्ध है। हालांकि, 512GB स्टोरेज वेरिएंट केवल Black Velvet और Green Silk कलर में ही मिलेगा।

बिक्री और लॉन्च ऑफर

फोन की बिक्री 12 जून से शुरू होगी। ग्राहक इसे Amazon, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। प्री-ऑर्डर अभी से शुरू हो चुके हैं। लॉन्च ऑफर्स में शामिल हैं:

  • ₹5,000 की छूट SBI क्रेडिट कार्ड पर
  • ₹5,000 एक्सचेंज बोनस
  • 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI सुविधा

डिस्प्ले और डिज़ाइन

OnePlus 13s में है 6.32 इंच की 1.5K LTPO डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है।

  • 1,600 निट्स ब्राइटनेस
  • 2,160Hz PWM डिमिंग
  • Aqua Touch 2.0 और Glove Mode जैसी एडवांस सुविधाएं

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट
  • LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज
  • Android 15 आधारित OxygenOS 15
  • नया “Plus Key” बटन जो Alert Slider की जगह आया है — इसे कस्टमाइज़ कर सकते हैं

कैमरा और AI फीचर्स

  • 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर (OIS)
  • 50MP Telephoto लेंस (2x ऑप्टिकल ज़ूम, EIS)
  • 32MP फ्रंट कैमरा (EIS सपोर्ट)

AI फीचर्स जैसे:

  • AI Detail Boost
  • AI Unblur
  • AI Reflection Eraser
  • AI Reframe

बैटरी और चार्जिंग

  • 5,850mAh बैटरी
  • 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
  • In-display फिंगरप्रिंट स्कैनर
Navbharat Live
navbharatlive.com