Apple में Siri को लेकर बड़ा फेरबदल, Tim Cook ने हटाया AI हेड
जिससे कंपनी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए Siri टीम के प्रमुख को हटा दिया गया है। Apple ने इस जिम्मेदारी को Vision Pro के निर्माता को सौंपने का निर्णय लिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Siri को लेकर क्या है परेशानी जाने सब। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Apple के CEO टिम कुक Siri की धीमी प्रगति को लेकर चिंतित हैं। लंबे समय से Siri में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया, जिससे कंपनी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अब इस मामले में बड़ा फैसला लेते हुए Siri टीम के प्रमुख को हटा दिया गया है। Apple ने इस जिम्मेदारी को Vision Pro के निर्माता को सौंपने का निर्णय लिया है।
AI हेड John Giannandrea की विदाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple के AI हेड जॉन जियानंद्रिया (John Giannandrea) अब Siri प्रोजेक्ट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। टिम कुक ने विजन प्रोडक्ट्स ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट माइक रॉकवेल को Siri की कमान सौंप दी है। अब रॉकवेल Siri वर्चुअल असिस्टेंट के प्रमुख होंगे और कंपनी के सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी (Craig Federighi) को रिपोर्ट करेंगे।
हालांकि, Apple ने अभी तक इस बदलाव की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगले हफ्ते तक इसे कर्मचारियों के साथ साझा किया जा सकता है। वहीं, रॉकवेल की पुरानी भूमिका अब पॉल मीड (Paul Meade) संभालेंगे, जो Apple के हेडसेट डिवीजन का नेतृत्व करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
प्रतिस्पर्धा में पिछड़ रहा है Apple
हाल के वर्षों में Apple अपने प्रतिस्पर्धियों से पीछे छूटता नजर आ रहा है। Siri में नए फीचर्स की कमी के कारण यह Google Assistant और Alexa से पिछड़ रहा है।
- AI सेगमेंट में भी देरी: Apple को अब तक कोई ऐसा मजबूत AI उत्पाद नहीं मिला, जिससे वह टेक्नोलॉजी जगत में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।
- iPhone बिक्री में गिरावट: चीन में iPhone की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है, जिससे कंपनी की स्थिति कमजोर हुई है।
- शेयर में गिरावट: इन चुनौतियों के कारण इस साल Apple के शेयरों में 14% तक की गिरावट दर्ज की गई है।
अब देखना होगा कि नए नेतृत्व में Siri किस तरह आगे बढ़ता है और Apple अपनी साख को दोबारा मजबूत करने में सफल होता है या नहीं।
