कम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Apple ने नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल M4 चिप और बढ़ी हुई मेमोरी के साथ आता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी परफॉर्मेंस अपग्रेड के बावजूद इसकी शुरुआती कीमत नहीं बढ़ी।
- Written By: सिमरन सिंह
iPad Air M4 (Source. Apple)
iPad Air M4 New Features And Price: Apple ने अपना नया iPad Air लॉन्च कर दिया है, जो अब पहले से ज्यादा पावरफुल M4 चिप और बढ़ी हुई मेमोरी के साथ आता है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी परफॉर्मेंस अपग्रेड के बावजूद इसकी शुरुआती कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और कामकाजी लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है।
M4 चिप के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस
नए iPad Air में 8-कोर CPU और 9-कोर GPU के साथ M4 चिप दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल M3 वर्जन की तुलना में 30% तक और M1 वर्जन की तुलना में 2.3 गुना तक तेज है। फोटो एडिटिंग, वीडियो कटिंग या हैवी गेमिंग हर काम अब और स्मूथ और फास्ट होगा। 3D रेंडरिंग और रे ट्रेसिंग सपोर्ट के कारण ग्राफिक्स क्वालिटी भी शानदार हो गई है, जिससे गेमिंग अनुभव बेहद रियलिस्टिक हो जाता है।
AI के लिए बना पावरहाउस
नए iPad Air में 12GB यूनिफाइड मेमोरी दी गई है, जो पिछले मॉडल से 50% ज्यादा है। साथ ही 16-कोर Neural Engine M1 के मुकाबले तीन गुना तेज काम करता है। नोट्स ट्रांसक्राइब करना, फोटो में टेक्स्ट सर्च करना या AI फीचर्स का इस्तेमाल सब कुछ अब तेज और आसान होगा।
सम्बंधित ख़बरें
भीड़ घटेगी, सुरक्षा बढ़ेगी; मुंबई लोकल को मिलेगा कवच 5.0, दो मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
इसमें Apple का नया N1 वायरलेस चिप और C1X सेल्युलर मॉडेम दिया गया है। Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 5G सपोर्ट के साथ यूजर्स को बेहतर स्पीड और कम बैटरी खपत का फायदा मिलेगा। eSIM की मदद से प्लान जोड़ना भी बेहद आसान हो गया है।
iPadOS 26 से बदला अनुभव
iPadOS 26 में नया विंडो सिस्टम, एडवांस्ड फाइल मैनेजमेंट और प्रीव्यू ऐप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। मल्टीटास्किंग अब पहले से ज्यादा आसान हो गई है।
कीमत और उपलब्धता
11-इंच मॉडल की कीमत $599 और 13-इंच मॉडल की कीमत $799 से शुरू होती है। एजुकेशन ग्राहकों के लिए यह क्रमशः $549 और $749 में उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर 4 मार्च से और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी। Apple के वाइस प्रेसिडेंट बॉब बोर्चर्स ने कहा, “iPad Air यूज़र्स को क्रिएटिव और प्रोडक्टिव बनने के लिए पहले से कहीं ज़्यादा तरीके देता है, यह पावरफ़ुल परफ़ॉर्मेंस और ज़बरदस्त वर्सेटिलिटी देता है ताकि वे अपने आइडिया को असलियत में बदल सकें।”
ये भी पढ़े: 7,500 के बाद नहीं कर पाएंगे Follow, Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट
पर्यावरण का भी रखा ध्यान
iPad Air में 30% रिसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। 100% रिसाइकल्ड एल्युमिनियम और कोबाल्ट बैटरी इसे पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।
