BHIM 3.0 लॉन्च: अब भुगतान होगा और भी आसान, जानें नई सुविधाएं
उपयोगकर्ताओं को पहले से ज्यादा बेहतर और तेज़ डिजिटल पेमेंट अनुभव देंगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित BHIM UPI के इस नए अपडेट को मंगलवार को पेश किया गया।
- Written By: सिमरन सिंह
Bhim UPI में बड़ा बदलाव जाने सब। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: भारत इंटरफेस फॉर मनी (BHIM) ऐप का नया और अपग्रेडेड संस्करण BHIM 3.0 अप्रैल में लॉन्च होने जा रहा है। इस नए वर्जन में पांच नई सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जो उपयोगकर्ताओं को पहले से ज्यादा बेहतर और तेज़ डिजिटल पेमेंट अनुभव देंगी। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित BHIM UPI के इस नए अपडेट को मंगलवार को पेश किया गया।
BHIM 3.0 अब 15 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध
BHIM 3.0 को देश की 15 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है, जिससे इसे अधिक से अधिक लोग आसानी से उपयोग कर सकें। वर्तमान में, BHIM ऐप 22.6 करोड़ एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं और 88 लाख iOS यूजर्स के बीच लोकप्रिय है। भारत में 30 से 40 करोड़ लोग UPI का उपयोग कर रहे हैं, और BHIM 3.0 का यह अपग्रेड उन्हें अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करेगा।
BHIM 3.0 में कौन-कौन से नए फीचर जोड़े गए हैं?
BHIM ऐप के तीसरे संस्करण में बेहतर पेमेंट मैनेजमेंट, कमजोर इंटरनेट कनेक्टिविटी में भी काम करने की क्षमता और सहज यूजर इंटरफेस जैसी प्रमुख खूबियां शामिल हैं। यह अपडेट उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
डॉक्टरों की कमी होगी दूर! मेडिकल शिक्षा के विस्तार की 10 बड़ी बातें तस्वीरों में
UPI पर फिर लग सकता है चार्ज, क्या Google Pay-PhonePe से पेमेंट करना होगा महंगा?
BMC अस्पतालों में डिजिटल पेमेंट फेल: सिर्फ KEM में UPI सुविधा; सायन, नायर समेत 21 बड़े अस्पताल रेस से बाहर
1. फैमिली मोड – पूरे परिवार का खर्च ट्रैक करें
BHIM 3.0 में फैमिली मोड जोड़ा गया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने परिवार के सदस्यों को UPI खाते से जोड़ सकते हैं। इससे पूरे परिवार के खर्चों पर नजर रखी जा सकती है। इसके अलावा, उपयोगकर्ता परिवार के किसी भी सदस्य को विशेष भुगतान जिम्मेदारी भी सौंप सकते हैं।
2. कमजोर इंटरनेट में भी करेगा काम
अब BHIM ऐप उन इलाकों में भी काम करेगा, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर होती है। यह फीचर खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगकर्ताओं के लिए बेहद मददगार साबित होगा।
3. खर्चों का पूरा डैशबोर्ड मिलेगा
BHIM 3.0 में नया डैशबोर्ड जोड़ा गया है, जहां से उपयोगकर्ता अपने मासिक खर्चों की निगरानी कर सकते हैं। इससे यह पता लगाना आसान होगा कि कहां और कितना पैसा खर्च हो रहा है। ऐप खर्चों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित कर देगा, जिससे बजट प्लानिंग आसान होगी।
4. व्यापारी वर्ग के लिए BHIM VEGA
व्यापारियों के लिए BHIM VEGA भी लॉन्च किया गया है। इससे व्यापारियों को पेमेंट के लिए किसी अन्य ऐप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और वे सभी ट्रांजेक्शन BHIM ऐप के माध्यम से ही कर सकेंगे।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5. UPI लाइट के लिए बैलेंस अलर्ट
BHIM 3.0 अब UPI लाइट बैलेंस कम होने पर अलर्ट भी देगा, जिससे उपयोगकर्ता समय पर अपना बैलेंस रिचार्ज कर सकें। इसके अलावा, यह आगामी बिलों की अग्रिम सूचना देगा, जिससे कोई भी बिल पेमेंट छूटने की संभावना नहीं रहेगी।
BHIM 3.0: डिजिटल भुगतान में नया कदम
NPCI के इस नए अपग्रेड के साथ BHIM ऐप डिजिटल पेमेंट को और ज्यादा स्मार्ट, सुरक्षित और तेज़ बना देगा। आने वाले दिनों में NPCI इस ऐप को और अधिक फीचर्स के साथ अपग्रेड करने की योजना बना रहा है, ताकि भारत में डिजिटल लेनदेन और भी आसान और सुविधाजनक बन सके।
