साइबर ठगी से सावधान, Jio के नाम पर हो सकते हैं बर्बाद
साइबर सुरक्षा अभियान 'साइबर दोस्त' ने हाल ही में एक जरूरी चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में Jio के नाम का उपयोग करके फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाने की साजिश का खुलासा किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio के नाम से हो रहा घोखा। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: साइबर ठगी के नए तरीके लगातार सामने आ रहे हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा अभियान ‘साइबर दोस्त’ ने हाल ही में एक जरूरी चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी में Jio के नाम का उपयोग करके फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाने की साजिश का खुलासा किया गया है।
Jio नाम की APK फाइल से बचें
साइबर दोस्त ने X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk नाम की फाइल असल में खतरनाक है। इसे मोबाइल में इंस्टॉल करने से डिवाइस हैक हो सकता है, जिससे यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी और बैंक अकाउंट तक खाली होने का खतरा है।
साइबर दोस्त का संदेश
पोस्ट में साइबर दोस्त ने कहा, “Jio इंटरनेट स्पीड #5G नेटवर्क कनेक्शन.apk जैसी फाइल को डाउनलोड न करें। यह एक खतरनाक फाइल है, जो आपके फोन को हैक कर सकती है और आपका डेटा चुरा सकती है। सुरक्षित रहने के लिए केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें।”
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
क्यों नहीं करनी चाहिए अनजान APK फाइल डाउनलोड?
अनजान स्रोतों से डाउनलोड की गई APK फाइल्स मोबाइल डिवाइस के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं। इनमें मैलवेयर, स्पाईवेयर और वायरस जैसे खतरनाक तत्व हो सकते हैं, जो आपके फोन के डेटा और सुरक्षा के लिए जोखिम बन सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
APK फाइल्स के खतरे
- मैलवेयर और स्पाईवेयर: ये आपकी संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं।
- रिमोट एक्सेस: हैकर्स को आपके फोन का नियंत्रण मिल सकता है।
- बैंक फ्रॉड: आपके बैंक खाते और सेंसिटिव डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।
सुरक्षित कैसे रहें?
- केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करें।
- संदिग्ध लिंक और फाइल्स को नजरअंदाज करें।
- हमेशा फोन के सिक्योरिटी फीचर्स को अपडेट रखें।
