महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेस्ट मोबाइल ऐप्स, जो मुसीबत में आएंगे काम
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हम आपको कुछ ऐसे सुरक्षा ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकते हैं। इन ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके आप खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
इन ऐप को फोन में रखना है महिलाओं के लिए जरूरी। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनी हुई है। आए दिन छेड़छाड़ और आपराधिक घटनाओं की खबरें सुनने को मिलती हैं, जिससे कई लड़कियां खुद को सड़क पर सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई लड़की मुश्किल में फंस जाए तो कौन उसकी मदद करेगा?
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए हम आपको कुछ ऐसे सुरक्षा ऐप्स के बारे में बता रहे हैं, जो जरूरत पड़ने पर आपकी मदद कर सकते हैं। इन ऐप्स को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके आप खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
1. Himmat Plus App
दिल्ली पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हिम्मत प्लस मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इस ऐप का उपयोग करने के लिए आपको पहले इसमें रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix के मास्टरमाइंड अब नहीं लड़ेंगे चुनाव, क्या बदलने वाला है कंपनी का भविष्य?
iPhone 18 Pro का नया रंग मचा देगा धूम, Apple का बड़ा बदलाव, पुराने कलर होंगे गायब
मोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन
अब AI ढूंढेगा नई दवाएं, बीमारी का इलाज होगा तुरंत? जानिए GPT-Rosalind क्या है
कैसे काम करता है यह ऐप?
- ऐप में SOS बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही आपकी लोकेशन दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में पहुंच जाती है।
- कंट्रोल रूम से आपकी लोकेशन के सबसे नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दे दी जाती है।
- पुलिस तुरंत हरकत में आकर आपकी मदद के लिए पहुंच जाती है।
- यह ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है।
2. 112 India App
यह ऐप सरकार की इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS) का हिस्सा है और देश के 36 राज्यों में काम करता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- ऐप को डाउनलोड करने के बाद अपने राज्य का चयन करें और फोन नंबर दर्ज करके लॉग-इन करें।
- इसमें SOS बटन मौजूद है, जिसे दबाने पर तुरंत आपकी लोकेशन सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच जाती है।
- अगर कोई आपका पीछा कर रहा हो या परेशान कर रहा हो, तो यह ऐप तुरंत सहायता प्रदान करता है।
- यह ऐप भी Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
महिलाओं के लिए सुरक्षा क्यों जरूरी है?
बढ़ते अपराधों को देखते हुए हर लड़की के फोन में ऐसे सेफ्टी ऐप्स का होना बहुत जरूरी है। ये ऐप्स संकट की घड़ी में मददगार साबित हो सकते हैं और पुलिस को जल्दी एक्शन लेने में सहायता कर सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सुरक्षा उपाय जो हर लड़की को अपनाने चाहिए
- कभी भी अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर बातचीत करने से बचें।
- रात के समय अकेले यात्रा करते वक्त परिवार को अपनी लोकेशन अपडेट करते रहें।
- जरूरत पड़ने पर इन सेफ्टी ऐप्स का उपयोग करें और सतर्क रहें।
- इन सुरक्षा ऐप्स को अभी डाउनलोड करें और खुद को सुरक्षित रखें!
