Ax-04 मिशन को मिली नई उड़ान: 19 जून को अंतरिक्ष में उड़ेगा भारत का पहला गगनयात्री
अंतरिक्ष जगत से खबर है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), Axiom Space और SpaceX के बीच हाल ही में अहम बैठक हुई, जिसमें Ax-04 मिशन कब लॉन्च होगा उसकी तारीख बताई गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
क्य है Ax 04 mission की लॉन्च डेट? (सौ. X)
अंतरिक्ष जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), Axiom Space और SpaceX के बीच हाल ही में एक अहम बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि Ax-04 मिशन अब 19 जून 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन की शुरुआत पहले 10 जून को होनी थी, लेकिन फाल्कन 9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीक की वजह से उसे टालना पड़ा था।
लिक्विड ऑक्सीजन लीक की समस्या हो चुकी है दूर
10 जून को लॉन्च टलने की वजह बनी थी फाल्कन 9 रॉकेट के बूस्टर में पाई गई ऑक्सीजन लीक। SpaceX, ISRO और Axiom के वैज्ञानिकों ने मिलकर इस तकनीकी गड़बड़ी का सफल समाधान निकाला। बैठक में बताया गया कि बूस्टर की मरम्मत पूरी हो चुकी है और उसे दोबारा जांचा गया है। ISRO के चेयरमैन ने कहा, “सुरक्षा सर्वोपरि है, और हमने यही प्राथमिकता रखी है।” इसके बाद नई लॉन्च तारीख की घोषणा की गई।
Zvezda सर्विस मॉड्यूल में दबाव संबंधी असामान्यता की जांच
Axiom Space और NASA इस समय ISS (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन) पर मौजूद रूसी Zvezda मॉड्यूल में एक प्रेशर अनोमली की जांच कर रहे हैं। यह मॉड्यूल हाल ही में मरम्मत के बाद दोबारा सक्रिय किया गया था। Axiom ने कहा, “हम NASA के साथ मिलकर हर तकनीकी बिंदु पर नजर रख रहे हैं और मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
ISRO ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में 26 पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक करें आवेदन
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
ISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत के ये 5 घातक ड्रोन हैं दुश्मनों के लिए काल, जानिए इनकी खासियत
भारत का पहला गगनयात्री शुभांशु शुक्ला जाएंगे अंतरिक्ष
Ax-04 मिशन की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में सफर। यह मिशन फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट और ड्रैगन अंतरिक्ष यान की मदद से लॉन्च किया जाएगा। मिशन में कुल चार अंतरिक्ष यात्री होंगे, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोगों और मानव जीवन से जुड़ी रिसर्च करेंगे।
देरी के बावजूद सफलता की ओर बढ़ता मिशन
मई में खराब मौसम और जून में तकनीकी गड़बड़ी के कारण मिशन में देरी जरूर हुई, लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। SpaceX ने कहा है कि वे रेंज की पुष्टि के बाद लॉन्च को अंतिम रूप देंगे। ISRO की तकनीकी भागीदारी इस मिशन में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का प्रतीक है।
