टैक्स सीजन में खाते से उड़ गए पैसे से बचें, Google का नया AI फीचर करेगा स्कैम का तुरंत खुलासा
Online Fraud Safety: कई जालसाज खुद को सरकारी एजेंसी, टैक्स कंसल्टेंट या निवेश प्लेटफॉर्म बताकर लोगों को मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में जल्दी रिफंड या ज्यादा रिटर्न का लालच दिया जाता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Fraud Link (Source. Freepik)
AI Scam Detection Hindi: टैक्स सीजन शुरू होते ही स्कैम मैसेज की बाढ़ आ जाती है। कई जालसाज खुद को सरकारी एजेंसी, टैक्स कंसल्टेंट या निवेश प्लेटफॉर्म बताकर लोगों को मैसेज भेजते हैं। इन मैसेज में जल्दी रिफंड या ज्यादा रिटर्न का लालच दिया जाता है, जिससे यूजर्स जल्दबाजी में अपनी पर्सनल या बैंकिंग जानकारी साझा कर देते हैं। यही गलती कई बार भारी नुकसान का कारण बनती है। अब इस बढ़ती समस्या से निपटने के लिए Google ने अपने AI टूल्स के जरिए एक स्मार्ट समाधान पेश किया है, जो आपको स्कैम से बचाने में मदद कर सकता है।
Circle to Search से तुरंत करें स्कैम की पहचान
“Circle to Search” एक एडवांस फीचर है, जो बिना किसी ऐप को बदले आपकी स्क्रीन पर मौजूद टेक्स्ट या लिंक को तुरंत जांच सकता है। अगर आपको कोई संदिग्ध मैसेज मिलता है, तो बस उसे ओपन करें और होम बटन या नेविगेशन बार दबाकर इस फीचर को एक्टिव करें।
इसके बाद जिस टेक्स्ट या लिंक पर शक हो, उसे उंगली से सर्कल करें। कुछ ही सेकंड में AI उस कंटेंट का विश्लेषण करके आपको संभावित खतरे बता देगा जैसे ज्यादा रिटर्न का वादा, जल्दी निर्णय लेने का दबाव या अनजान स्रोत।
सम्बंधित ख़बरें
Google Translate के 20 साल पूरे, दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रांसलेट हुआ Thank You
Google अचानक हुआ डाउन, लाखों यूजर्स घबराए, सर्च नहीं चला तो सोशल मीडिया पर मची हलचल
Trump Jinping Meeting: क्या सुलझेंगे वैश्विक विवाद? AI और ताइवान जैसे बड़े मुद्दों पर दुनिया भर की नजरें टिकीं
Google ला रहा नया CAPTCHA सिस्टम, अब फोटो नहीं, QR Code स्कैन करके साबित करना होगा कि आप इंसान हैं
Google Lens भी है मजबूत विकल्प
अगर आपके स्मार्टफोन में “Circle to Search” उपलब्ध नहीं है, तो “Google Lens” आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लें और Google ऐप में Lens फीचर खोलें।
अब उस स्क्रीनशॉट को अपलोड करें और AI को उसे स्कैन करने दें। कुछ ही पलों में आपको एक समरी मिल जाएगी, जिसमें साफ बताया जाएगा कि मैसेज सुरक्षित है या उसमें स्कैम के संकेत मौजूद हैं। यह तरीका Android और iPhone दोनों में काम करता है।
किन डिवाइस में मिलेगा यह फीचर?
यह सुविधा उन Android स्मार्टफोन्स में मिलती है, जो Circle to Search को सपोर्ट करते हैं। वहीं Google Lens के जरिए iPhone और टैबलेट यूजर्स भी इस AI सुरक्षा फीचर का फायदा उठा सकते हैं। यानी लगभग हर स्मार्टफोन यूजर के लिए यह तकनीक उपलब्ध है।
AI कैसे पहचानता है धोखाधड़ी?
यह AI तकनीक मैसेज के पैटर्न को समझकर काम करती है। यह भाषा, लिंक और ऑफर का विश्लेषण करके पहचानती है कि कहीं उसमें धोखाधड़ी के संकेत तो नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई मैसेज बहुत ज्यादा मुनाफे का दावा करता है या तुरंत कार्रवाई करने का दबाव बनाता है, तो AI उसे संदिग्ध मान लेता है।
ये भी पढ़े: बार-बार आने वाले स्पैम कॉल से टेंशन खत्म, अब बिना परेशान हुए तुरंत करें ब्लॉक, जानिए आसान तरीका
कैसे शुरू करें इस्तेमाल?
इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले अपने Google ऐप को अपडेट करें। इसके बाद फोन में “Circle to Search” को ऑन करें। आगे से जब भी कोई अनजान मैसेज आए, तो उस पर भरोसा करने से पहले AI से जांच जरूर करें।
क्यों जरूरी है यह फीचर?
आज के डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं। एक छोटी सी लापरवाही से आपकी मेहनत की कमाई खतरे में पड़ सकती है। ऐसे में यह AI फीचर एक मजबूत सुरक्षा कवच की तरह काम करता है, जो आपको न सिर्फ स्कैम से बचाता है बल्कि जागरूक भी बनाता है।
