Fake App से बचना है तो ये 7 चीजें जरूर चेक करें, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Fake Apps: बैंकिंग, शॉपिंग, पेमेंट से लेकर मनोरंजन तक लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके लिए Google Play Store पर लाखों ऐप्स मौजूद हैं।
avoid fake apps make sure to check these 7 things in google play store
Google Play Store पर पहचाने नकली ऐप।Source. Google
Updated on

Google Play Store Fake Apps: आज के दौर में बैंकिंग, शॉपिंग, पेमेंट से लेकर मनोरंजन तक लगभग हर काम के लिए स्मार्टफोन ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिसके लिए Google Play Store पर लाखों ऐप्स मौजूद हैं लेकिन इसी भीड़ में कुछ नकली और खतरनाक ऐप्स भी छिपे हो सकते हैं। ऐसे में गलती से ऐसा ऐप फोन में इंस्टॉल हो जाए तो निजी जानकारी चोरी होने से लेकर आर्थिक नुकसान तक का खतरा रहता है। इसलिए कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना बेहद जरूरी है।

Downloads और Reviews देखकर लगाएं अंदाजा

किसी ऐप को इंस्टॉल करने से पहले उसके डाउनलोड्स, रेटिंग और रिव्यू जरूर देखें। जिसमें बहुत कम डाउनलोड या लगातार नकारात्मक रिव्यू दिखे उस ऐप को को सही नहीं माना जाता है। लेकिन केवल डाउनलोड संख्या देखकर फैसला न करें क्योंकि कुछ नकली ऐप भी बड़ी संख्या में डाउनलोड हो सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप की रिलीज डेट और अपडेट हिस्ट्री भी देखनी चाहिए।

Permissions में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा

ऐप को डाउनलोड करने से पहले यह जरूर देखे की उसमें कौन-कौन सी परमिशन मांगी जा रहा है। उदाहरण के लिए फोटो एडिटिंग ऐप को गैलरी की जरूरत समझ आती है लेकिन अगर वही ऐप बिना वजह माइक्रोफोन, कॉन्टैक्ट्स या लोकेशन की परमिशन मांग रहा है तो सावधान हो जाएं। जरूरत से ज्यादा एक्सेस मांगने वाला ऐप आपके निजी डेटा के लिए जोखिम पैदा कर सकते है।

avoid fake apps make sure to check these 7 things in google play store
Google Pixel में आया AirDrop जैसा फीचर, Tap to Send से फोन टैप करते ही शेयर होंगे फोटो-वीडियो

Developer और App की जानकारी जरूर जांचें

बता दें कि एक जैसे नाम और आइकन वाले कई ऐप्स देखकर भ्रमित होना आसान है। इसलिए इंस्टॉल करने से पहले डेवलपर का नाम जरूर देखें। जानी-पहचानी कंपनी का आधिकारिक डेवलपर प्रोफाइल भरोसे का एक संकेत हो सकता है। वहीं डेवलपर के पेज पर जाकर यह भी देखें कि उसके दूसरे ऐप्स कौन से हैं। इसके साथ ऐप का डिस्क्रिप्शन और स्क्रीनशॉट भी ध्यान से पढ़ें। जिसमें अजीब भाषा, बहुत ज्यादा स्पेलिंग मिस्टेक, खराब स्क्रीनशॉट या असामान्य दावे लाल झंडे हो सकते हैं।

संदेह हो तो इंस्टॉल करने से पहले करें ये काम

अगर किसी ऐप पर थोड़ा भी शक है, तो उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड लिंक की पुष्टि करें। इंस्टॉल करने से पहले Google Play Protect से सुरक्षा जांच भी कर सकते हैं। संदिग्ध ऐप को डाउनलोड करने के बजाय उससे दूर रहना सबसे सुरक्षित विकल्प है। अगर कोई नकली ऐप Play Store पर नजर आए तो उसे रिपोर्ट भी किया जा सकता है। ऐप पेज पर जाकर तीन डॉट्स वाले विकल्प से फ्लैग एज इनएप्रोपिएट चुनें और उचित कारण दर्ज करें। याद रखें एक छोटी सी जल्दबाजी आपके फोन के साथ-साथ बैंकिंग और निजी डेटा के लिए भी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसलिए Download से पहले Verify करना ही सबसे बेहतर डिजिटल सुरक्षा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com