Google Pixel में आया AirDrop जैसा फीचर, Tap to Send से फोन टैप करते ही शेयर होंगे फोटो-वीडियो

Google Pixel Tap to Send: Google ने अपने Pixel यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश किया है जो फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट शेयरिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना सकता है।
Google Pixel gets an AirDrop-like feature Tap to Send
Google Pixel का खास Tap To Send फीचर।Source. Google
Updated on

Android feature like AirDrop: Google ने अपने Pixel यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर पेश किया है जो फोटो, वीडियो और कॉन्टैक्ट शेयरिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना सकता है। बता दें कि 12 अगस्त को हुए Made by Google इवेंट में कंपनी ने Pixel 11 सीरीज समेत कई नए डिवाइसेस लॉन्च किए है। वहीं इसी कार्यक्रम के दौरान दिखाया गया Tap to Send फीचर अब चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स पर रोलआउट होना शुरू हो गया है। जिसकी सबसे खास बात यह है कि फाइल शेयर करने के लिए दो सपोर्टेड फोन को बस एक-दूसरे के करीब लाना या टैप करना होगा।

Pixel फोन को टैप करते ही शुरू होगा शेयरिंग का काम

Google ने जानकारी देते हुए बताया है कि Tap to Send को Pixel 6 और इसके बाद लॉन्च हुए चुनिंदा Pixel स्मार्टफोन्स के लिए जारी किया जा रहा है। जिसमें नई Pixel 11 सीरीज भी शामिल होती है। वहीं यह फीचर Quick Share के साथ काम करता है और इसकी मदद से यूजर्स कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो और दूसरी मीडिया फाइल्स आसानी से दूसरे Pixel यूजर के साथ शेयर कर पाएंगे। इसके साथ ही होम स्क्रीन पर दोनों फोन को पास लाने से कॉन्टैक्ट एक्सचेंज शुरू किया जा सकता है। जिसमें फोटो या वीडियो शेयर करने के लिए यूजर शेयर शीट खोलकर दोनों डिवाइसेस को टैप कर सकता है।

Bluetooth नहीं, NFC से होगा कनेक्शन

Tap to Send फीचर की खासियत के बारे में बताए तो यह सिर्फ इसका आसान तरीका नहीं है। Google ने इसके लिए NFC (Near Field Communication) और Quick Share इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है। जिससे फाइल भेजने के लिए यूजर को अलग से Bluetooth पेयरिंग जैसी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है। वहीं इस तरीका को Apple के AirDrop फीचर कि तरह भी बताया जा रहा है। जहां Apple डिवाइसेस के बीच फाइल शेयरिंग काफी सहज तरीके से की जा सकती है। ऐसे में Google का नया फीचर खास तौर पर Pixel इकोसिस्टम में इसी तरह का आसान अनुभव देने की कोशिश करता नजर आता है।

Google Pixel gets an AirDrop-like feature Tap to Send
WhatsApp का नया AI फीचर बचाएगा स्कैम से, संदिग्ध चैट दिखते ही मिलेगा अलर्ट, जानें कैसे करेगा काम

जल्द दूसरे Android फोन में भी मिलेगा फीचर

बताया जा रहा है कि Tap to Send को केवल Pixel डिवाइसेस तक सीमित नहीं रखा जाएगा। Google का कहना है कि यह फीचर दूसरे Android स्मार्टफोन्स तक भी पहुंचेगा। जिसमें Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra और Galaxy Z Flip 8 को यह सुविधा मिलने की पुष्टि की गई है। वहीं कंपनी के अनुसार, बाकी सपोर्टेड Android डिवाइसेस के लिए भी यह फीचर 2026 के अंत तक रोलआउट किया जाएगा। ऐसे में आने वाले समय में Android यूजर्स के लिए फाइल शेयरिंग का अनुभव और ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com