फ्लिपकार्ट में निवेश करेगा गूगल, 350 मिलियन डॉलर की है डील

फ्लिपकार्ट भारत में स्थित एक ई-कॉमर्स कम्पनी है, जिसका मुख्यालय बंगलौर में स्थित है। यह कंपनी एक ऑनलाइन स्टोर के रूप में करती थी, जिसमें मूल रूप से पुस्तकें बेची जाती थी। बाद में इसमें अन्य कई तरह के वस्तुओं को बेचा जाने लगा।
google invested 350 million dollar in flipkart
गूगल और फ्लिपकार्ट ( सौजन्य : 'ट्विटर )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : दिग्गज आईटी कंपनी गूगल ने वॉलमार्ट समूह की कंपनी फ्लिपकार्ट में 350 मिलियन डॉलर यानी करीब 2907 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हाल ही में हुए फंडिंग राउंड में गूगल ने ये निवेश किया है। फ्लिपकार्ट ने साल 2023 में यह राउंड शुरू किया था। इसके साथ ही गूगल और फ्लिपकार्ट की पार्टनरशिप हुई थी । अब फ्लिपकार्ट भारतीय ईकॉमर्स सेक्टर में अमेजन, मीशो, जिओ मार्ट और टाटा डिजिटल को कड़ी टक्कर दे रहा है। मौजूदा राउंड में एक अरब डॉलर के फंड जुटाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी रिटेल दिग्गज वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को 60 करोड़ डॉलर के फाइनेंसिल सपोर्ट का वादा किया है।

निवेश शर्तों से अवगत लोगों ने बताया है कि, इस निवेश के बाद फ्लिपकार्ट की कीमत तकरीबन 35-36 बिलियन डॉलर बतायी जा रही है। पिछले साल फोनपे समूह से अलग होने के बाद यह मूल्यांकन 33 बिलियन डॉलर था। । फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट की करीब 85% हिस्सेदारी है। इस फंडिंग अभियान से वॉलमार्ट ने पिछले साल फ्लिपकार्ट में करीब 600 मिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट किया था।

कारोबार बढ़ाने में मदद

कंपनी के कहना है कि, 'गूगल के प्रस्तावित निवेश और क्लाउड सहयोग से फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने और देश भर में ग्राहकों की सेवा के लिए अपने डिजिटल बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण में मदद मिलेगी।'

कंपनी की आगे की क्या तैयारी है ?

इस योजना से जुड़े लोगों ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस फंड का एक बड़ा हिस्सा अपने क्विक कॉमर्स व्यवसाय, जो कि जुलाई में लॉन्च होने वाला है, उसमें निवेश करने के लिए इस्तेमाल करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com