ASUS ने भारत में डायल सपोर्ट, मल्टी-टास्किंग और धमाकेदार फीचर्स के साथ माउस किया लॉन्च, जानें और क्या है खास
- Written By: मनोज पांडे
Photo - ASUS.Com
मुंबई: आसुस कंपनी लैपटॉप, स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस बनाती है। कंपनी अपने ग्राहकों के लिए नए-नए प्रोडक्ट लॉन्च करती रहती है। अब भी कंपनी ने आपके लिए एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। ताइवान की कंपनी आसुस ने भारत में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ आसुस प्रोआर्ट माउस एमडी300 लॉन्च किया है। आइए अब इस माउस की कीमत और इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
डायल को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला माउस
प्रोआर्ट माउस आसुस डायल को सपोर्ट करने वाला कंपनी का पहला माउस है। ASUS ProArt माउस MD300 के साथ यूजर्स को ऐप सपोर्ट भी मिलेगा। आप माउस का यूज़ करते समय माउस में बटनों को अपनी आवश्यकता के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। ASUS ProArt माउस MD300 में तीन स्क्रोलर बटन के अलावा मोड और पावर सहित कुल पांच बटन हैं। यह माउस फर्मवेयर अपडेट भी प्राप्त करेगा। ASUS ProArt माउस MD300 में एक साइड स्क्रॉल व्हील और ग्रेड स्विच है। इसमें 4200dpi ट्रैकिंग सेंसर है। इसके साथ फिंगर स्ट्रैप भी मिलता है। आप इस माउस को कस्टमाइज कर सकते हैं। जरूरत के मुताबिक आप जूम या फ्री वॉल्यूम के लिए स्क्रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
यह माउस RF और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ दिया गया है। आप ASUS ProArt माउस MD300 को एक साथ 4 डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं। आसुस के इस माउस की बैटरी के बारे में 150 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। ASUS ProArt Mouse MD300 माउस की बिक्री शुरू हो गई है। इस माउस की कीमत 8,499 रुपये है। ASUS ProArt माउस MD300 के अलावा कंपनी ने ASUS Vantage ब्रीफकेस 15.6 और EOS 2 शोल्डर बैग भी लॉन्च किया है।
