Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इस तारीख को होगा लॉन्च, मिल सकते हैं ये धमाकेदार फीचर्स
टेक वेबसाइट 9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jeff Pu ने अपने लेटेस्ट रिसर्च नोट में बताया है कि इस फोल्डेबल iPhone में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले दी जा सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
apple foldable phone को जल्द किया जाए लॉन्च। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: iPhone की बढ़ती कीमतों की खबरों के बीच Apple यूजर्स के लिए राहत की खबर आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, टेक जायंट Apple अब अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। एनालिस्ट Jeff Pu की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिवाइस फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है और 2026 में इसका प्रोडक्शन शुरू होने की पूरी संभावना है। साथ ही, 2027 में इसके लॉन्च की उम्मीद की जा रही है।
डिस्प्ले साइज और डिजाइन
टेक वेबसाइट 9to5Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, Jeff Pu ने अपने लेटेस्ट रिसर्च नोट में बताया है कि इस फोल्डेबल iPhone में 7.8 इंच की इनर डिस्प्ले दी जा सकती है। यही नहीं, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPad पर भी काम कर रहा है, जिसकी स्क्रीन साइज 18.8 इंच हो सकती है। माना जा रहा है कि इस डिवाइस का डिज़ाइन Samsung Galaxy Z Fold सीरीज से प्रेरित हो सकता है।
संभावित फीचर्स
Apple के इस फोल्डेबल फोन में 5.5 इंच की कवर डिस्प्ले मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Face ID की जगह साइड माउंटेड Touch ID सेंसर दिया जा सकता है। यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स को पसंद आएगा जो स्क्रीन स्पेस को पूरी तरह यूज़ करना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
AI Pet Translator: अब आपका डॉग खुद बताएगा क्या है परेशानी, चीन की इस नई डिवाइस ने मचाई धूम
कीमत और लॉन्च टाइमलाइन
फिलहाल Apple ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत या लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोल्डेबल iPhone की शुरुआती कीमत $2300 (लगभग ₹1,98,112) हो सकती है। यह प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को टारगेट करेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बाजार में मचेगा तहलका
Samsung, Vivo, Huawei और Google जैसी कंपनियां पहले ही फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में हैं। ऐसे में Apple के फोल्डेबल iPhone और iPad के लॉन्च होते ही बाजार में जबरदस्त हलचल मच सकती है। मार्क गुरमन जैसे विश्वसनीय टेक एनालिस्ट भी पहले इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि Apple 2026 तक फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च कर सकती है।
