कम कीमत में लॉन्च होगा नया MacBook, मिलेगा iPhone जैसा प्रोसेसर और AI फीचर्स
Apple का MacBook खरीदने की सोच रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। टेक दिग्गज Apple जल्द ही एक किफायती मैकबुक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। जो कीमत में कम होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Macbook (so. Apple)
अगर आप भी Apple का MacBook खरीदने की सोच रहे थे लेकिन कीमत देखकर पीछे हट गए, तो आपके लिए खुशखबरी है। टेक दिग्गज Apple जल्द ही एक किफायती मैकबुक मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। टेक इंडस्ट्री के विश्वसनीय विश्लेषक मिंग-ची कुओ के अनुसार, नया मैकबुक मॉडल न केवल सस्ता होगा, बल्कि इसमें iPhone 16 Pro सीरीज़ का फ्लैगशिप A18 Pro प्रोसेसर भी मिलेगा।
कैसा होगा नया मैकबुक?
मिंग-ची कुओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि Apple का अपकमिंग MacBook एक कॉम्पैक्ट 13 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो मौजूदा MacBook Air जैसा ही होगा। इसमें A18 Pro चिपसेट का इस्तेमाल होगा, जो AI फीचर्स को सपोर्ट करेगा।
“A18 Pro वही चिपसेट है जिसे iPhone 16 Pro और Pro Max में इस्तेमाल किया गया है। इससे संकेत मिलता है कि नया MacBook भी AI-पावर्ड फीचर्स से लैस होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
Redmi Turbo 5 आज होगा लॉन्च, 24GB RAM, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएगा धूम
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
कब होगा लॉन्च और प्रोडक्शन?
जानकारी के मुताबिक, Apple अपने नए किफायती MacBook का प्रोडक्शन 2025 की चौथी तिमाही या 2026 की पहली तिमाही से शुरू कर सकती है। लैपटॉप को ब्लू, सिल्वर, पिंक और येलो जैसे कलर ऑप्शन्स में उतारे जाने की संभावना है।
कितनी हो सकती है डिमांड?
- साल 2025 में MacBook की कुल शिपमेंट 20 मिलियन यूनिट तक पहुंचने का अनुमान है।
- 2026 में यह आंकड़ा 25 मिलियन यूनिट तक जा सकता है।
- किफायती मॉडल की हिस्सेदारी लगभग 5 से 7 मिलियन यूनिट रहने की उम्मीद जताई गई है।
SIM स्वैप फ्रॉड से बचने के लिए DoT ने जारी किया अलर्ट, यूजर्स रहें सतर्क
कौन होगा बड़ा सप्लायर?
Everwin Precision, जो Apple को पहले से MacBook Pro के केस सप्लाई करता है, इस नए मॉडल से बड़ा फायदा कमा सकता है। कंपनी जल्द ही MacBook Air के लिए भी केस सप्लाई कर सकती है।
कीमत को लेकर क्या जानकारी है?
फिलहाल Apple ने कीमत को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया MacBook पहले से कहीं ज्यादा किफायती होगा, जिससे स्टूडेंट्स और बजट यूज़र्स को टारगेट किया जाएगा।
