Apple का नया HomeView लॉन्च, 7 इंच की स्क्रीन पर Siri AI का अनुभव, घर के स्मार्ट डिवाइस भी होंगे कंट्रोल

Apple Smart Display: Apple ने स्मार्ट होम डिवाइस को लेकर Apple HomeView लॉन्च कर दिया है इसमें 7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप और Siri AI का सपोर्ट मिलता है।
Apple launches the new HomeView 7-inch screen with an integrated Siri AI control smart home devices
Apple HomeView में क्या नया है।Source. Apple
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Apple ने स्मार्ट होम डिवाइस के रूप में नया Apple HomeView लॉन्च कर दिया है।

  • इसमें 7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप और Siri AI का सपोर्ट मिलता है।

  • घर में पहले से iPhone और Apple के दूसरे डिवाइस इस्तेमाल करने वालों के लिए है।

Apple HomeView Price In India: Apple ने स्मार्ट होम डिवाइस की दुनिया में कदम रखते हुए अपना नया Apple HomeView लॉन्च कर दिया है। यह सिर्फ एक स्मार्ट डिस्प्ले नहीं बल्कि डिजिटल फोटो फ्रेम, म्यूजिक स्पीकर, वीडियो कॉलिंग डिवाइस और स्मार्ट होम कंट्रोलर का कॉम्बिनेशन है। इसमें 7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन, A18 चिप और Siri AI का सपोर्ट मिलता है। साथ ही खास बात यह है कि HomeView घर के अलग-अलग सदस्यों को पहचानकर उनके हिसाब से स्क्रीन पर निजी जानकारी दिखा सकता है। वहीं Apple HomeView को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपने घर में पहले से iPhone और Apple के दूसरे डिवाइस इस्तेमाल करते हैं।

7 इंच की स्क्वायर स्क्रीन और प्रीमियम डिजाइन

Apple HomeView के बारे में बताए तो इसमें 1088×1088 पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 7 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 निट्स है जबकि रात में इस्तेमाल के लिए इसे 0.3 निट्स तक कम किया जा सकता है। स्क्रीन को एल्युमिनियम स्पीकर बेस से जोड़ा गया है और इसे आगे-पीछे झुकाया जा सकता है। यह Silver, Starlight, Rose Pink और Space Gray कलर में उपलब्ध है।

इसमें A18 चिप और 12MP Center Stage कैमरा मिलता है। इसका इस्तेमाल FaceTime वीडियो कॉल के लिए भी किया जा सकता है। वहीं Apple ने बताया है कि HomeView एक घर में अधिकतम छह लोगों को पहचान सकता है। हर सदस्य के लिए अलग होम स्क्रीन, विजेट और निजी जानकारी दिखाई जा सकती है।

Siri AI से पूछें सवाल, स्मार्ट होम भी करें कंट्रोल

HomeView में Siri AI के जरिए सामान्य सवालों के जवाब पाने के साथ-साथ कैलेंडर, मैसेज और दूसरी ऐप्स से जुड़ी व्यक्तिगत जानकारी भी हासिल की जा सकती है। लेकिन व्यक्तिगत जानकारी वाले फीचर्स के लिए घर में Apple Intelligence सपोर्ट वाला iPhone या iPad होना जरूरी है।

इसकी मदद से स्मार्ट लाइट, थर्मोस्टेट और सिक्योरिटी कैमरे जैसे डिवाइस कंट्रोल किए जा सकते हैं। Home Camera फीचर एक साथ नौ कैमरों की लाइव फीड दिखा सकता है। इसकी एक उपयोगी खासियत रेसिपी फीचर भी है। Safari में रेसिपी खोलने पर HomeView उसे स्टेप-बाय-स्टेप कुकिंग गाइड में बदल सकता है। इसमें सामग्री की लिस्ट, बनाने के तरीके और टाइमर का विकल्प मिलता है।

Apple launches the new HomeView 7-inch screen with an integrated Siri AI control smart home devices
Airtel-Jio यूजर्स को लग सकता है महंगे रिचार्ज का झटका, सुनील मित्तल ने बताया मोबाइल प्लान का खर्च

Apple HomeView की कीमत और क्या हैं कमियां?

भारत में Apple HomeView की कीमत 39,900 रुपये रखी गई है। इसका Wall Mounted मॉडल भी इसी कीमत पर उपलब्ध है। दोनों मॉडल 13 नवंबर 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। दीवार पर लगाने के लिए अलग से माउंट खरीदना होगा।

लेकिन शुरुआती रिव्यू में कुछ कमियां भी सामने आई हैं। इसमें अभी के लिए App Store नहीं मिलता और थर्ड-पार्टी ऐप्स का विकल्प सीमित है। Notes जैसी कुछ जरूरी ऐप्स भी उपलब्ध नहीं हैं। डिवाइस में फिजिकल वॉल्यूम बटन नहीं दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान Siri AI कभी-कभी जवाब देने में अटकती भी नजर आई। भारत में Siri AI अभी के लिए अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।