Apple ने भारत में लॉन्च किया Apple Store ऐप, आसानी से खरीद पाएंगे सामान
एपल ने इस लॉन्चिंग के अवसर पर कहा, "हमारे ग्राहकों को हर चीज़ के केंद्र में रखना हमारी प्राथमिकता है और हम भारत में अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने के लिए Apple Store ऐप को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।"
- Written By: सिमरन सिंह
Apple Store India (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: दिग्गज टेक कंपनी एपल ने भारत में अपना Apple Store ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप पहले से ही दुनिया के अन्य बाजारों में वर्षों से उपलब्ध था और अब यह भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस ऐप का उद्देश्य भारत में एपल के उत्पादों और सेवाओं को ग्राहकों तक पहुंचाना और उनकी खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाना है।
एपल ने इस लॉन्चिंग के अवसर पर कहा, “हमारे ग्राहकों को हर चीज़ के केंद्र में रखना हमारी प्राथमिकता है और हम भारत में अधिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने के लिए Apple Store ऐप को पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”
भारतीय ग्राहकों के लिए खास फीचर्स
Apple Store ऐप को भारतीय उपयोगकर्ताओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कई खास सुविधाएं दी गई हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
- प्रोडक्ट्स टैब: यहां उपयोगकर्ता एपल के सभी उत्पाद और एक्सेसरीज की पूरी रेंज देख सकते हैं। साथ ही, ट्रेड-इन प्रोग्राम और फाइनेंसिंग विकल्पों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- पर्सनलाइजेशन: ऐप में उपयोगकर्ताओं के लिए “For You” टैब दिया गया है, जहां उन्हें पर्सनलाइज्ड कंटेंट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
डिवाइस को करें पर्सनलाइज
इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने डिवाइस को खास अंदाज में कस्टमाइज कर सकते हैं:
- एंग्रेविंग फीचर: अब AirPods, iPads और Apple Pencils पर नाम, इनिशियल्स या इमोजी विभिन्न भाषाओं में एंग्रेव किए जा सकते हैं।
- अपग्रेडेड Macs: ग्राहक अपने Macs को अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ कस्टमाइज कर सकते हैं।
- Apple Watch कस्टमाइजेशन: उपयोगकर्ता अपनी Apple Watch को पर्सनलाइज कर ऑर्डर कर सकते हैं।
