Apple iOS 27.3: Siri हो जाएगी पहले से ज्यादा स्मार्ट, Apple Watch और Health App में भी मिलेंगे नए AI फीचर्स

Apple iOS Update: Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है। जिसमें कई शानदार अपडेट को शामिल किया गया है। जो यूजर्स के लिए काम के होने वाले है।
Apple iOS 27.3 Siri smarter than before new AI features Apple WatchHealth app
Apple iOS 27.3 में क्या है अपडेट।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Apple ने iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है।

  • Apple Intelligence में स्मार्ट Siri, Apple Watch और Health App मिल रहे है।

  • Siri को अलग-अलग ऐप्स के साथ बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकता है।

New Siri AI Features: Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 27.3 का पहला डेवलपर बीटा अपडेट जारी कर दिया है। इस बार कंपनी का फोकस सिर्फ सॉफ्टवेयर में बदलाव करने पर नहीं बल्कि AI फीचर्स को रोजमर्रा के कामों से जोड़ने पर भी है। नए अपडेट में Apple Intelligence के तहत स्मार्ट Siri, Apple Watch के लिए ऑडियो इंटेलिजेंस टूल्स और नए डिजाइन वाला Health App देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS के नए बीटा वर्जन भी पेश किए गए हैं। लेकिन अभी के लिए ये अपडेट डेवलपर्स के लिए उपलब्ध हैं। आम यूजर्स को स्टेबल अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।

Siri AI से बोलकर कर सकेंगे कई काम

iOS 27.3 में Siri को पहले से ज्यादा सक्षम बनाने की तैयारी है। इसके लिए Apple ने डेवलपर्स के लिए App Intents की सुविधा पेश की है। इसकी मदद से Siri को अलग-अलग ऐप्स के साथ बेहतर तरीके से जोड़ा जा सकता है।

वहीं अब यूजर सामान्य बोलचाल की भाषा में कमांड देकर फूड ऑर्डर करने, रेस्टोरेंट में टेबल बुक करने और कूरियर की डिलीवरी ट्रैक करने जैसे काम कर सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि Siri स्क्रीन पर मौजूद जानकारी और यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझकर काम करने में सक्षम होगी। साथ ही Safari, Mail, Maps, Messages, Music, Notes, Photos और Weather जैसे ऐप्स में भी इन सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Apple Watch में मिलेंगे दो नए AI टूल्स

नए अपडेट में Apple Watch के लिए भी खास फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें Siri Recap और Live Rewind प्रमुख हैं। वहीं Siri Recap लंबी बातचीत या चैट के जरूरी पॉइंट्स को छोटे बुलेट पॉइंट्स में दिखाएगा। वहीं Live Rewind की मदद से यूजर ऑडियो बातचीत के पिछले 15 सेकंड का ट्रांसक्रिप्शन देख सकेंगे। लेकिन इन फीचर्स की उपलब्धता सपोर्टेड वॉच मॉडल पर निर्भर करेगी।

Apple iOS 27.3 Siri smarter than before new AI features Apple WatchHealth app
Xiaomi HyperOS 4 Update: 82 Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइस को मिलेगा नया अपडेट, देखें पूरी लिस्ट और फीचर्स

नए डिजाइन में दिखेगा Apple Health App

Apple ने अपने Health App को भी नया रूप दिया है। इसमें Insights और Longevity नाम के दो नए सेक्शन शामिल किए गए हैं। Insights में हार्ट रेट, स्टेप काउंट और अन्य जरूरी हेल्थ डिटेल्स देखने को मिलेंगी। वहीं Longevity सेक्शन में मेंटल हेल्थ, मेटाबॉलिक स्टेटस, सुनने की क्षमता, शारीरिक गतिविधियों और लंबे समय की हार्ट हेल्थ से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

Apple iOS 27.3 Siri smarter than before new AI features Apple WatchHealth app
PlayStation Black Friday Sale 2026 शुरू, PS5 और PS4 गेम्स पर 75% तक छूट, जानें किन गेम्स पर मिलेगी डील

आम यूजर्स को कब मिलेगा iOS 27.3?

अभी के लिए iOS 27.3 डेवलपर बीटा में है। आम यूजर्स के लिए स्टेबल अपडेट की आधिकारिक रिलीज डेट अभी स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स में बताया सगया है कि इसका फाइनल रोलआउट दिसंबर तक शुरू हो सकता है। ध्यान दें कि सभी AI फीचर्स हर iPhone या Apple Watch में उपलब्ध नहीं होंगे। इनके लिए डिवाइस की क्षमता, भाषा और क्षेत्र की शर्तें लागू हो सकती हैं।