

Highlight:
HyperOS 4 अपडेट Xiaomi, Redmi और POCO के 82 स्मार्टफोन में दिखेगा।
इसमें नया इंटरफेस, AI आधारित फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा।
पहला चरण नवंबर, दूसरा नवंबर के मध्य और तीसरा दिसंबर में आएगा।
Xiaomi Software Update: Xiaomi यूजर्स के लिए बड़ी जानकारी आ गई है। बता दें कि कंपनी ने अपने नए HyperOS 4 अपडेट का ग्लोबल रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है। इस अपडेट के तहत Xiaomi, Redmi और POCO के 82 स्मार्टफोन और टैबलेट को नया सॉफ्टवेयर मिलने वाला है। जिसकी खास बात यह है कि इस लिस्ट में नए फ्लैगशिप डिवाइस के साथ पुराने स्मार्टफोन भी शामिल किए गए हैं। वहीं कंपनी नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच तीन चरणों में अपडेट जारी करने वाली है।
HyperOS 4 के बारे में बताए तो इसमें यूजर्स को नया इंटरफेस, AI आधारित फीचर्स और परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन सभी डिवाइस को एक साथ अपडेट नहीं मिलेगा और कुछ फीचर्स की उपलब्धता फोन के मॉडल और रीजन पर निर्भर करने वाली है।
Xiaomi के आधिकारिक ग्लोबल शेड्यूल में जानकारी दी गई है कि HyperOS 4 का पहला चरण नवंबर की शुरुआत से शुरू होगा। इसमें Xiaomi 17 सीरीज, Xiaomi 17T सीरीज, Redmi Note 15 सीरीज, Redmi 17 सीरीज और POCO F8 सीरीज के डिवाइस शामिल किए गए हैं। साथ ही Xiaomi Pad 8 और Pad 8 Pro को भी इस चरण में अपडेट मिलेगा।
वहीं दूसरे चरण की शुरुआत नवंबर के मध्य से होगी। इसमें Xiaomi 15 और 15T सीरीज, POCO F7 और F9 सीरीज, POCO X7 Pro, Xiaomi Pad 7 सीरीज और कुछ Redmi व POCO टैबलेट शामिल किए गए हैं।
वहीं दिसंबर में पुराने स्मार्टफोन को अपडेट देने की योजना है। इस चरण में Xiaomi 13 और 14 सीरीज, Xiaomi 13T सीरीज, MIX Flip, Redmi Note 14 सीरीज और POCO F6 सीरीज जैसे डिवाइस शामिल हो रहे हैं।
इसमें ध्यान देने वाली बात है कि ये अपडेट मिलने की शुरुआती समय-सीमा हैं इसको पक्की तारीखें नहीं माना जाना चाहिए। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि रीजन, मॉडल और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के हिसाब से रोलआउट में बदलाव हो सकता है।
HyperOS 4 का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया Soft Light Glass डिजाइन है। इसमें ट्रांसपेरेंट पैनल, लाइट और शैडो इफेक्ट्स के साथ इंटरफेस को नया रूप दिया गया है। इसके अलावा नोटिफिकेशन अब स्टैक के रूप में दिखाई देंगे जिससे उन्हें देखना और मैनेज करना आसान हो जाएगा।
साथ ही यूजर्स को लॉक स्क्रीन पर घड़ी के साइज और फॉन्ट में बदलाव करने, होम स्क्रीन फोल्डर का साइज कस्टमाइज करने और विजेट्स को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने का विकल्प भी मिलेगा। साथ ही टैबलेट पर मल्टीटास्किंग और ऐप्स के लेआउट को भी बेहतर बनाने पर काम किया गया है।
Xiaomi ने HyperOS 4 में परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए वर्कलोड शेड्यूलिंग और मेमोरी प्रीलोडिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया है। कंपनी ने इंटरनल टेस्ट किया जिसमें 9 घंटे इस्तेमाल के बाद 30 ऐप्स को लॉन्च करने में HyperOS 3 पर 40.3 सेकंड लगते थे जबकि HyperOS 4 में यह समय घटकर 36.8 सेकंड रह गया था।
इसी तरह रियर कैमरे से HDR फोटो कैप्चर करने का समय 313.38 मिलीसेकंड से घटकर 240.16 मिलीसेकंड हो गया है। लेकिन ये आंकड़े Xiaomi की अपनी टेस्टिंग पर आधारित हैं। कंपनी ने Xiaomi 17 Ultra पर समान परिस्थितियों में ये परीक्षण किए हैं। इसलिए हर पुराने या बजट फोन में इसी तरह के नतीजे मिलने की गारंटी नहीं है।
HyperOS 4 में Xiaomi HyperAI के तहत कई नए फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI Voice Notes, AI Speech Recognition, AI Gallery Search और AI Translate Conversation जैसे विकल्प शामिल हैं। इनकी मदद से वॉयस नोट्स को व्यवस्थित करने, रिकॉर्डिंग का सार तैयार करने और फोटो गैलरी में तस्वीरें खोजने जैसे काम आसान हो सकते हैं। लेकिन सभी AI फीचर्स हर स्मार्टफोन में उपलब्ध नहीं होंगे। इनका इस्तेमाल डिवाइस, भाषा और क्षेत्र पर निर्भर करने वाला है।
साथ ही यूजर्स अपने फोन में Settings > About phone > Xiaomi HyperOS > Check for updates पर जाकर नए अपडेट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। जिसके बाद अपडेट मिलने पर इंस्टॉल करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना और पर्याप्त स्टोरेज व बैटरी रखना बेहतर होने वाला विकल्प होगा।
इसमें एक और बात ध्यान रखने वाली है कि HyperOS 4 की पात्रता का मतलब यह नहीं है कि हर फोन को सभी नए फीचर्स मिलेंगे या उसके साथ Android का नया वर्जन भी मिलेगा। इसलिए अपडेट इंस्टॉल करने से पहले अपने डिवाइस के लिए जारी सॉफ्टवेयर वर्जन और फीचर्स की जानकारी जरूर चेक करें।