Apple Foldable Devices: iPhone और MacBook के फोल्डेबल वर्जन पर काम कर रहा है Apple!
टेक एनालिस्ट Jeff Pu के अनुसार, Apple फोल्डेबल सेगमेंट में एक iPhone और एक बड़ा फोल्डेबल डिवाइस लाने की योजना बना रहा है। यह बड़ा डिवाइस iPad का फोल्डेबल वर्जन हो सकता है, जो iPad की बजाय MacBook जैसा अनुभव देगा।
- Written By: सिमरन सिंह
iPhone 17 का क्या होगा लुक जाने सब। (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: Apple के फोल्डेबल डिवाइस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नहीं बल्कि दो फोल्डेबल डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक फोल्डेबल iPhone और दूसरा फोल्डेबल MacBook हो सकता है। यह जानकारी टेक एनालिस्ट Jeff Pu द्वारा साझा की गई है।
Apple ला सकता है दो फोल्डेबल डिवाइस
टेक एनालिस्ट Jeff Pu के अनुसार, Apple फोल्डेबल सेगमेंट में एक iPhone और एक बड़ा फोल्डेबल डिवाइस लाने की योजना बना रहा है। यह बड़ा डिवाइस iPad का फोल्डेबल वर्जन हो सकता है, जो iPad की बजाय MacBook जैसा अनुभव देगा।
ताजा जानकारी के अनुसार, फोल्डेबल iPad MacOS पर काम करेगा न कि iPadOS पर। यह टचस्क्रीन लैपटॉप की तरह कार्य कर सकता है। आने वाले दिनों में इसके बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung का नया FE फोन मचाएगा धूम, Galaxy S26 FE का डिजाइन लीक
Samsung का बड़ा दांव, अब सस्ते में मिलेगा Premium Galaxy Phone, कंपनी खुद बेच रही Refurbished Smartphones
Vivo X300 Ultra Vs Samsung S26 Ultra Vs Pixel 10 Pro: कौन-सा फ्लैगशिप फोन है सबसे दमदार?
Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत
फोल्डेबल iPhone: 7.8-इंच की इनर स्क्रीन!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर तेजी से काम कर रहा है। इस डिवाइस में 7.8-इंच का इनर स्क्रीन दिया जा सकता है। अभी इसे Foxconn के न्यू इंड्रोक्शन फेस में रखा गया है, और यही इसका प्राइमरी मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर होगा।
कब होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल 2025 में फोल्डेबल iPhone का शुरुआती प्रोटोटाइप पेश किया जा सकता है, जबकि इसका मास प्रोडक्शन 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होगा।
Samsung Fold को मिलेगी कड़ी टक्कर!
Apple अपने फोल्डेबल डिवाइस के साथ Samsung और Huawei को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, Apple का फोल्डेबल iPhone 8-इंच तक के बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जो सीधे तौर पर Samsung Fold को चुनौती देगा।
फोल्डेबल MacBook: iPad-MacBook का हाइब्रिड वर्जन!
Apple के दूसरे फोल्डेबल डिवाइस की बात करें तो यह MacBook और iPad का हाइब्रिड मॉडल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 18.8-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले दिया जा सकता है।
यह MacOS पर आधारित एक टचस्क्रीन लैपटॉप हो सकता है, जिससे Apple अपने MacBook लाइनअप में बड़ा बदलाव कर सकता है। हालांकि, Apple ने अब तक इस डिवाइस को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Apple के फोल्डेबल डिवाइस: टेक्नोलॉजी की नई क्रांति?
Apple के ये फोल्डेबल डिवाइस टेक्नोलॉजी की दुनिया में नई क्रांति ला सकते हैं। कंपनी अपने फोल्डेबल iPhone और MacBook के जरिए न केवल प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में बल्कि लैपटॉप इंडस्ट्री में भी बड़ा बदलाव कर सकती है।
अब देखना होगा कि Apple कब इन डिवाइस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करता है और यह बाजार में Samsung और Huawei जैसी कंपनियों से कितना आगे निकल पाते हैं।
