

Realme Phone Price Hike: आप इन दिनों नया Realme स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपने कई फेमस स्मार्टफोन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। इस लिस्ट में Realme 16 Pro+, Realme 16T और Realme C83 5G जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं सबसे ज्यादा असर Realme 16 Pro+ पर पड़ा है जिसके कुछ वेरिएंट अब 4,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब Realme ने फोन की कीमत बढ़ाई है। कंपनी इस साल कई बार अपने स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव कर चुकी है। खासकर Realme 16 सीरीज को जून और जुलाई में भी कीमत बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था।
Realme 16 Pro+ के बारे में बताए तो इसकी कीमत इस साल लगातार बढ़ी है। जिससे फोन को शुरुआत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन जुलाई में इसके बेस वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये तक पहुंच गई थी। वहीं अब एक बार फिर कीमत बढ़ने से यह प्रीमियम स्मार्टफोन ग्राहकों की जेब पर और भारी पड़ सकता है।
इसके साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल अब करीब 49,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और 12GB+256GB मॉडल की कीमत 55,999 रुपये तक पहुंच चुकी है। जिसका सीधा मतलब है कि लॉन्च के समय लगभग 40 हजार रुपये वाला फोन अब 50 हजार रुपये के आसपास पहुंच गया है
Realme 16T भी कीमत बढ़ोतरी से बच नहीं पाया है। क्योंकि इसका फोन 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत अब करीब 30 हजार रुपये से शुरू होती है जबकि 8GB+256GB मॉडल लगभग 35 हजार रुपये में उपलब्ध है।
वहीं बजट सेगमेंट के Realme C83 5G की कीमत भी इस साल कई बार बढ़ चुकी है। जिसमें 4GB+64GB मॉडल की कीमत पहले 15,499 रुपये थी जो बढ़कर 16,499 रुपये हो गई। 4GB+128GB और 6GB+128GB मॉडल भी क्रमशः 18,499 रुपये और 20,499 रुपये तक पहुंच चुके हैं।
स्मार्टफोन महंगे होने के पीछे बढ़ती मेमोरी और स्टोरेज चिप की लागत को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। AI और डेटा सेंटर के तेजी से विस्तार के कारण मेमोरी चिप की मांग बढ़ी है। इसका असर मोबाइल कंपनियों की लागत पर पड़ रहा है और कीमतों में बढ़ोतरी के रूप में इसका असर ग्राहकों तक पहुंच रहा है।
Realme अकेली कंपनी नहीं है। Samsung, Nothing, Vivo समेत कई ब्रांड इस साल अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा चुके हैं। ऐसे में अगर आपका फोन खरीदने का प्लान है तो ऑफर और डिस्काउंट की तुलना करके खरीदारी करना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।