Amazon फिर ला रहा फोन, इस बार iPhone को देगा टक्कर या दोबारा होगा फ्लॉप?

Amazon New Smartphone: 2014 में Amazon ने अपना पहला स्मार्टफोन Fire Phone लॉन्च किया था, लेकिन यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और अब एक बार फिर वो मैदान में उतर चुका है।
Amazon is bringing back a phone will it challenge the iPhone this time
Amazon (Source. Freepik)
Published on
Updated on

Amazon Transformer Phone: 2014 में Amazon ने अपना पहला स्मार्टफोन Fire Phone लॉन्च किया था, लेकिन यह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया और एक साल के अंदर ही बंद हो गया। इसे कंपनी के सबसे बड़े फ्लॉप्स में गिना जाता है। अब खबर है कि Amazon एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसे अंदरूनी तौर पर "Transformer" नाम दिया गया है।

क्या खास होगा इस नए फोन में?

सूत्रों के अनुसार, यह नया स्मार्टफोन Amazon की डिवाइस और सर्विस यूनिट में डेवलप किया जा रहा है। इसे सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि एक "पर्सनलाइज़्ड मोबाइल डिवाइस"के रूप में देखा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह हो सकती है कि यह Amazon के वॉयस असिस्टेंट Alexa के साथ पूरी तरह सिंक रहेगा। यानी आपका फोन और स्मार्ट होम डिवाइस एक साथ मिलकर काम कर पाएंगे।

Jeff Bezos का पुराना सपना फिर जिंदा

Amazon के संस्थापक Jeff Bezos लंबे समय से एक ऐसे स्मार्टफोन का सपना देख रहे थे, जो शॉपिंग एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल दे। इस नए फोन में यूजर्स को Prime मेंबरशिप के जरिए खास ऑफर्स, तेज डिलीवरी और डिस्काउंट मिल सकते हैं। साथ ही, कंपनी को यूजर्स के खरीदारी पैटर्न और पसंद से जुड़ा अहम डेटा भी मिल सकता है।

क्या फिर से दोहराएगा इतिहास?

हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी कई बातें साफ नहीं हैं। जैसे फोन की कीमत क्या होगी, कंपनी इससे कितना मुनाफा कमाना चाहती है या इस पर कितना निवेश किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस "Transformer" प्रोजेक्ट की टाइमलाइन भी तय नहीं है। अगर कंपनी की रणनीति बदलती है या फाइनेंशियल कारण सामने आते हैं, तो इसे बीच में ही बंद किया जा सकता है।

कंपनी ने साधी चुप्पी

Amazon के प्रवक्ता ने इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इससे यह साफ है कि कंपनी अभी अपने प्लान्स को सार्वजनिक करने के लिए तैयार नहीं है।

क्या होगा आगे?

Amazon की यह नई कोशिश टेक मार्केट में हलचल जरूर पैदा कर सकती है। अगर कंपनी इस बार सही रणनीति के साथ आती है, तो यह Apple और Samsung जैसी बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या Amazon इस बार अपनी पिछली गलती से सीखकर सफल हो पाएगा या फिर इतिहास खुद को दोहराएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com